एक पेड़ से 1 लाख की कमाई, इस लकड़ी पर नहीं लगती दीमक, बनती है मंदिर की मूर्तियां, जाने कहां होती है इसकी खेती

एक पेड़ से ₹200000 की कमाई करना चाहते हैं तो चलिए एक महंगी लकड़ी की जानकारी देते हैं। जिसमें दीमक फंफूदी यह सब नहीं लगता है और इससे महंगी चीजे बनती है-

एक पेड़ से 1 लाख की कमाई

खेती से अगर बहुत ज्यादा मुनाफा कमाना है तो महंगी चीजों को खेतों में लगा सकते है। जिसमें यहां पर आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक पेड़ लगाकर एक से दो लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। यह पेड़ महंगी लकड़ी के लिए जाना जाता है। इसके पेड़ की लकड़ी बहुत ही ज्यादा खास होती है इसकी लकड़ी में दीमक और फफूंद नहीं लगता है। जिससे इसकी कीमत ज्यादा मिलती है। इस लकड़ी से दरवाजा, मंदिर की मूर्ति, खिड़की, वाद्य यंत्र, फर्नीचर इत्यादि चीज बनाई जाती है।

सबसे बढ़िया बात यह भी है कि इस पेड़ को तैयार होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। 3 से 5 साल के भीतर यह परिपक्व हो जाते हैं। जिनकी कीमत 1. 5 लाख से लेकर 2 लाख रुपए तक की होती है, तो चलिए आपको बताते हैं इस पेड़ का नाम।

पेड़ का नाम जानिए

दरअसल यहां पर तुन के पेड़ की बात की जा रही है। अगर पहाड़ी इलाका है तो पहाड़ी मिट्टी इसके लिए बढ़िया मानी जाती है। इसकी खेती कम खर्चीली होती है। कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ती, ना ही आपको रासायनिक खाद का इस्तेमाल करना पड़ेगा। लगभग 1 साल के भीतर के पौधे की रोपाई कर सकते हैं। तनु की खेती एक व्यावसायिक खेती है। जिससे बढ़िया आमदनी पहाड़ी क्षेत्र के किसान ले सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसान पूरे 24 महीने छापेंगे पैसा, एक एकड़ में करें इस सब्जी की खेती, 10 लाख की कमाई, जानिए लागत

फ्री में मिल रहे हैं पौधे और खेती की जानकारी

तुन की खेती में किसानों को बहुत ज्यादा फायदा है। इसीलिए सरकार इसकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। जिसमें आपको बता दे की उत्तराखंड के कृषि विभाग द्वारा किसानों को यह पौधे में मुफ्त में दिए जा रहे हैं। तथा उन्हें खेती का तरीका बताया जा रहा है। प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वन विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र में यह निशुल्क पौधे उपलब्ध है। यहां पर जाकर किसान पौधे प्राप्त कर सकते हैं और इन्हें लगा सकते हैं। यह बड़े आकार के पेड़ होते हैं, जो कि उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों को निशुल्क बांटा गया सोलर पंप, 229 किसानों की खुली लॉटरी, सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत नहीं

Leave a Comment