बरसात में एक एकड़ से कमाना है 2 लाख तो इस फसल की अगेती खेती में है अंधा पैसा, जानिए बढ़िया वैरायटी और खेती का तरीका

On: Wednesday, June 18, 2025 9:00 AM
सफेद मूली की अगेती खेती

बरसात में खेती करना चाहते हैं तो चलिए आपको एक शानदार फसल की जानकारी देते हैं जिसकी अगेती खेती करके मालदार हो सकते हैं-

बरसात में खेती

कई किसान ऐसे हैं जो बरसात में पारंपरिक फसलों की खेती करते हैं लेकिन यहां पर आपको एक ऐसी फसल की खेती की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे एक एकड़ से डेढ़ से ₹200000 की आमदनी हो सकती है। क्योंकि इस फसल से 150 से 200 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, तो चलिए आपको फसल की के बारे में और इसकी खेती के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।

फसल का नाम और खेती का तरीका

जिस फसल की यहां पर बात हो रही है वह सफेद मूली है। बरसात में सफेद मूली की अगेती खेती कर सकते हैं। बस खेत में बारिश का पानी रुकना नहीं चाहिए। पानी गिरने के बाद वह निकल जाना चाहिए। मूली की खेती के लिए भुरभुरी दोमट और बलुई मिट्टी बढ़िया मानी जाती है। जिसका पीएच मान 6 से 7.5 के बीच हो।

बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करेंगे तो जल धारण करने की क्षमता बढ़ जाएगी और मूली का साइज लंबा होगा। अच्छा उत्पादन लेने के लिए खेत में पुरानी गोबर की खाद मिलाएं, रासायनिक खाद मिलाते हैं तो डीएपी, एम ओ पी और यूरिया भी डाल सकते हैं। मूली की खेती बेड बनाकर, क्यारी में, मेड़ बनाकर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- मछुआरों की निकल पड़ी, निशुल्क किट के साथ थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन पर 50% सब्सिडी मिल रही, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

बीजों को 1 से 2 इंच की गहराई में बोयें, अच्छी वैरायटी के बात कर तो सिंजेंटा की आइवरी व्हाइट मूली बढ़िया होती है, यह f1 हाइब्रिड किस्म है जो की चिकनी सफेद होती है। लंबे समय तक मिट्टी में रह सकती है। 15 जून से लेकर 15 जुलाई के बीच में मूली की खेती कर सकते हैं।

मंडी भाव

मूली की खेती एक एकड़ में करके 1.5 से 2 लाख रुपए की आमदनी ले सकते हैं। क्योंकि 150 से 200 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। बरसात में लगाई गई मूली का मंडी भाव भी अच्छा मिलता है। कम से कम 15 से ₹30 के बीच में भाव रहता है, अधिकतम ₹40 भी मिल सकता है। इस तरह किसानों के पास मूली की खेती भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन एक ही फसल पर किसान को आश्रित नहीं रहना चाहिए इस तरह की अन्य फसलों की भी खेती करना चाहिए।

यह भी पढ़े- धान-मक्का सहित इन 9 फसलों के बीज किसानों को आधे दाम में मिलेंगे, 50% सब्सिडी दे रही सरकार, किसानों का पैसा बचेगा आमदनी बढ़ेगी

Leave a Comment