पीएम किसान की 21वीं किस्त लेने के लिए घर बैठे करें यह एक काम, नहीं तो अटक सकती है अगली किस्त

On: Wednesday, September 10, 2025 6:00 AM
पीएम किसान योजना की अगली किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी

अगर पीएम किसान की अगली यानी 21वीं किस्त चाहिए, तो यह जरूरी काम घर बैठे ही मिनटों में पूरा करें।

पीएम किसान की 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को अब तक 20 किस्तें मिल चुकी हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता दी जाती है, जो कि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 कर के दी जाती है।

अब 21वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जो एक ज़रूरी काम समय पर पूरा करेंगे। आइए जानते हैं वह काम क्या है, जिसे आप घर बैठे ही मिनटों में कर सकते हैं, और ₹2000 की अगली किस्त प्राप्त कर सकते हैं।

घर बैठे मिनटों में करें यह काम

पीएम किसान योजना की अगली किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना आवश्यक है, जिसे आप घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं। नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार आप इसे आसानी से कर सकते हैं –

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in
  • वेबसाइट पर दाईं ओर ई-केवाईसी (e-KYC) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और Get OTP पर क्लिक करें।
  • ओटीपी आने के बाद उसे दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
  • ई-केवाईसी के सफल होने की जानकारी आपको SMS या ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए, आप किसान कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। टोल-फ्री नंबर: 1800 180 1551, समय: सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक। यह नंबर किसानों के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े- किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रु मुआवजा देगी सरकार, रेत बेंचने के लिए मंजूरी मिली, जानिए किसानों के लिए शुरू हुई नई योजना