गर्मियों का मौसम कुछ ही दिनों में आने वाला है गर्मी के दिनों में ठंडक के लिए इन पौधों को घर में जरूर लगाना चहिए। तो चलिए जानते है कौन से पौधे है।
गर्मी के दिनों में घर ने जरूर लगाएं ये 2 पौधे
गर्मियों के मौसम में ये पौधे घर में जरूर लगाना चाहिए क्योकि ये पौधे तेज धूप और गर्मी सहन कर सकते है और कम पानी में भी अच्छी तरह से ग्रो करते है इन पौधों ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है इन पौधों में बहुत ज्यादा खूबसूरत फूल खिलते है जो दिखने में भी बहुत ज्यादा आकर्षित और मनमोहक होते है। इन पौधों को बगीचे में लगाने से बगीचे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। तो चलिए जानते है कौन से पौधे बगीचे में लगाने है।
अपराजिता का पौधा
अपराजिता का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए इसके फूल बहुत ज्यादा सुन्दर होते है अपराजिता का पौधा गर्मी में भी अच्छी तरह से ग्रो करता है। अपराजिता के पौधे को बीज के माध्यम से लगाया जा सकता है। अपराजिता के फूल नीले और सफ़ेद रंग के होते है इसके फूल को भगवान शिव जी पर चढ़ाया जाता है। अपराजिता का पौधा आपको किसी भी पौधों की नर्सरी में आसानी से मिल जाएगा। अपराजिता के पौधे को धनलक्ष्मी को आकर्षित करने वाला पौधा भी माना जाता है।
![](https://khetitalks.com/wp-content/uploads/2025/02/aparajita-plant-care-tips-4-1024x576.jpg)
जिन्निया का पौधा
गर्मियों के मौसम में जिन्निया का पौधा खूब फूल देता है जिन्निया के फूल बहुत ज्यादा खूबसूरत होते है। जिन्निया पौधा कई रंगों में आता है जिन्निया के फूलों का रंग लाल, गुलाबी, नारंगी, पीला, सफ़ेद, बैंगनी, और लैवेंडर होता है। जिन्निया का पौधा बगीचे की शोभा बढ़ाता है इसलिए जिन्निया के पौधे को घर के बगीचे में जरूर लगाना चाहिए। ये पौधा कम पानी और कम देखभाल में भी फूल देता है जिन्निया का पौधा आपको नर्सरी में आसानी से मिल जाएगा।