तापमान की वजह से पड़ रहा गेहूं की फसल पर असर, किसानों में चिंता का माहौल

लगातार तापमान के बढ़ने से फसलों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। गर्मियों के दिन नजदीक आ रहे हैं जिसके चलते गर्मी बढ़ रही है और तापमान बढ़ने की वजह से गेहूं के पौधे बौने रह रहे हैं। जिसके चलते सभी किसान अपनी फसलों को लेकर चिंता कर रहे हैं कि अगर ऐसा ही रहा तो फसलों पर इसका बहुत गहरा असर पड़ेगा और उत्पादन प्रभावित होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार तापमान बढ़ रहा है और बढ़ता तापमान फसलों के लिए अच्छा नहीं है। जहां फसलों को आमतौर पर ओस से बहुत फायदा होता है वही स्थितियां बिल्कुल इसके विपरीत है लगातार तापमान बढ़ता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन की कीमतों में आई तेजी, बीते कई महीनो का तोड़ा रिकॉर्ड, जाने कितने हाई गए भाव

जनवरी महीने से ही तापमान में हुई वृद्धि

जनवरी माह शुरू होते ही तापमान में वृद्धि होने लगी बता दे की कानपुर में जनवरी के महीने में 6 बार अधिकतम पर लगभग 25 डिग्री पार करके 29 डिग्री तक जा पहुंचा है वहीं न्यूनतम चार बार 10 डिग्री या अधिक रहा इसके साथ ही 13 पर जा पहुंचा है। लगातार बढ़ते पारे से गेहूं की फसलों पर बहुत बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे पौधे बौने रह रहे हैं साथ ही दाने भी चमकदार नहीं हो रहे हैं।

सरसों और आलू पर भी तापमान का असर

सरसों और आलू की फसल पर भी बढ़ते तापमान का असर देखने को मिल रहा है। किसानों ने तापमान से बचने के लिए फसलों को उपाय नहीं आजमाएं उन फसलों को माहू रोग ने अपने चपेट में ले लिया है। वही आलू की फसल को झुलसा रोग ने अपनी चपेट में ले लिया है। फसलों को बढ़ते तापमान की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही फसले कई तरह के रोगों की चपेट में आ रही है।

यह भी पढ़े: गेहूं की कीमत लगातार तोड़ती जा रही सारे रिकॉर्ड, MSP से 50 गुना ज्यादा ऊपर गए गेहूं की भाव, जाने आज के ताजा भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद