Gardening tips: बरसात में घर में जरूर लगाएं ये 2 पौधे, फूलों की खुशबू से महक उठेगा घर मच्छर मखी भी नहीं आएंगे नजर, जाने नाम

On: Saturday, June 28, 2025 12:30 PM
Gardening tips: बरसात में घर में जरूर लगाएं ये 2 पौधे, फूलों की खुशबू से महक उठेगा घर मच्छर मखी भी नहीं आएंगे नजर, जाने नाम

ये फूल के पौधे बरसात के मौसम में घर में जरूर लगाने चाहिए जिससे घर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। तो चलिए जानते है कौन से पौधे है।

बरसात में घर में जरूर लगाएं पौधे

बरसात के पौधे में सीलन की बदबू घर में महकती रहती है और मच्छर मखी भी बहुत पनपने लगते है ऐसे में बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जिनको घर में लगाने से घर में खुशबू से भरा हुआ खुशनुमा वातावरण होता है ये पौधे न केवल खुशबू वाले फूल देते है बल्कि मच्छर मखी को भी घर घुसने नहीं देते है तो चलिए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानते है।

गेंदा का पौधा

बरसात के मौसम में आप अपने घर के बगीचे में गेंदा का पौधा आसानी से लगा सकते है गेंदे के फूल की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती है इसलिए इसे लगाने से मच्छर दूर रहते है। ये न केवल आपके बगीचे को सुंदर बनाता है बल्कि ये कीटों को भी दूर रखता है। गेंदे के फूल चमकीले पीले, नारंगी और लाल रंग के होते हैं, जो बारिश के मौसम में भी आपके बगीचे को खूबसूरत बनाते है।  गेंदे के पौधे को सूखे हुए गेंदे के फूल के माध्यम से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़े Gardening tips: गुड़हल के पौधे में साल के 365 दिन खिलेंगे अंधाधुन फूल, बस पौधे में एक चम्मच डालें ये चीज और पाएं अनगिनत फूल, जाने नाम

लैवेंडर का पौधा

बरसात के दिनों में आप अपने घर के बगीचे में लैवेंडर का पौधा भी लगा सकते है लैवेंडर के फूलों की खुशबू बहुत ज्यादा अच्छी होती है जो पूरे घर को अपनी खुशबू से महका देती है ये पौधा तनाव कम करने और अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है। लैवेंडर की खुशबू मच्छरों, मक्खियों और अन्य कीटों को दूर भगाती है जिससे आपके बगीचे और घर को कीटों से बचाया जा सकता है। लैवेंडर के फूल बहुत खूबसूरत और आकर्षित होते है। लैवेंडर के पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़े Gardening tips: अपराजिता की बेल में खिलेंगे अंधाधुन फूल, किचन में रखी ये चीज बस पौधे में डालें और देखें अनगिनत शंकपुष्पी फूल, जाने नाम

Leave a Comment