बरसात में कर देंगे यह गलती तो सारा आलू हो जाएगा खराब, जानिए आलू सड़ने से कैसे बचाएं, आलू भंडारण के उपाय

On: Saturday, August 16, 2025 4:39 PM
आलू भंडारण में ये गलती ना करें

बरसात में आलू सड़ने की समस्या आ सकती है। तो चलिए जानते हैं, स्टोर करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बरसात में आलू सड़ने की समस्या

बरसात में प्याज के साथ-साथ आलू खराब होने की समस्या भी आ जाती है। ऐसे में किसानों को नुकसान हो सकता है। वहीं कुछ लोग अपने घर पर भी आलू ज्यादा खरीद कर रख लेते हैं ताकि आगे चलकर कीमत बढ़ने पर उन्हें महंगाई का सामना न करना पड़े।

लेकिन अगर आप बाजार से थोड़े बहुत आलू भी लेकर आते हैं और उन्हें सही तरीके से नहीं रखते, कुछ गलतियां कर देते हैं, तो वह 1 किलो आलू भी खराब हो सकता है। उसमें फंगस लग सकती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है और बीमारियां भी पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़े- खेत बनेगा सोने की खदान, लगाना पड़ेगा चौकीदार, एक एकड़ से 1 करोड़ की कमाई, बरसात में लगा दें यह पेड़

आलू भंडारण में ये गलती ना करें

आलू 1 किलो हो या क्विंटल भर, उसे रखते समय कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। तो चलिए इनके बारें में जानते है-

  • आलू को प्लास्टिक की पन्नी में बांधकर नहीं रखें, क्योंकि उसमें हवा नहीं निकल पाती और वह जल्दी खराब हो जाता है।
  • आलू को हमेशा सुखाकर रखना चाहिए। गीला आलू भंडारण नहीं करना चाहिए।
  • आलू को स्टोर करने के लिए ठंडी और हवादार जगह का चुनाव करना चाहिए।
  • अगर आलू थैली में रखना है तो जूट की थैली का इस्तेमाल करें, यह सबसे अच्छा होता है।
  • अगर आलू जल्दी खराब हो रहे हैं या कीड़े लग रहे हैं, तो उनके आसपास नीम की सूखी पत्तियां डाल सकते हैं या नीचे लकड़ी की राख बिछा सकते हैं।
  • आलू को अंधेरी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर प्रकाश न आता हो। प्रकाश से आलू जल्दी अंकुरित हो जाते हैं और अंकुरित आलू नहीं खाना चाहिए।
  • अगर आलू में हरापन दिखाई दे रहा है तो उसे काटकर अलग कर देना चाहिए। हरा आलू सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • आलू का भंडारण करने के बाद जो आलू खराब हो जाते हैं, उन्हें बीच-बीच में निकालते रहना चाहिए यानी निरीक्षण करते रहना चाहिए।
  • भंडारण करते समय कटे-फटे आलुओं को अलग रखना चाहिए, क्योंकि वे जल्दी खराब होते हैं।

यह भी पढ़े- अमेरिकन मक्का की खेती से होगा पैसो का धमाका, जानिये अमेरिकन मक्का कब बोया जाता है, इसकी कीमत और खेती का तरीका

Leave a Comment