धुआंधार कमाई के लिए लगाएं मेडिसिनल प्लांट, कम निवेश में होगी खेती, कीमत मिलेगी तगड़ी, जानिये इसकी खेती और खर्चा-कमाई की पूरी जानकारी। जिससे कम समय में बन जाएंगे लखपति।
मेडिसिनल प्लांट से होगी कमाई
आजकल कई ऐसे किसान है जो व्यावसायिक खेती करके अंधाधुंध कमाई कर रहे हैं। इसमें उन्हें निवेश कम आता है और कमाई कई गुना ज्यादा है। क्योंकि वह डायरेक्ट कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट लेते हैं और जितनी मात्रा में बिक्री हो जाएगी उस हिसाब से खेती करते हैं। इसमें उन्हें परंपरागत खेती से ज्यादा मुनाफा हो रहा है, तो चलिए आज हम एक ऐसे ही मेडिसिनल प्लांट के बारे में जानकारी लेने वाले हैं। जिसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
तुलसी की डिमांड ज्यादा कैसे है ?
दरअसल, हम तुलसी की खेती की बात कर रहे हैं। तुलसी का पौधा मेडिसिनल प्लांट के अंतर्गत आता है। इसकी खेती में किसानों को खर्चा कम आएगा और कमाई ज्यादा होगी। क्योंकि इसकी डिमांड है। तुलसी से कई तरह की दवाइयां बनती है। जिसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी आती है। इसकी दवा में भी तुलसी का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा और भी कई छोटी-मोटी बीमारियों की दवाई, तेल आदि बनाने में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से कई कंपनियां आयुर्वेदिक दवाई बनाने के लिए तुलसी की मांग करती हैं। चलिए अब जानते हैं तुलसी की खेती के बारे में।

यह भी पढ़े- 1 महीने में नोटों की गड्डी से भरेगी तिजोरी, जून-जुलाई में लगाएं ये सब्जी, जिससे होगी अथाह कमाई
तुलसी की खेती कैसे होती है ?
हमारे देश में कई घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिल ही जाएगा। तुलसी का पौधा धार्मिक रूप से महत्व रखता है। इसीलिए सभी हिंदू भाई-बहन अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। इसलिए आपको इस पौधे के बारे में जानकारी तो होगी। इस लगाना बेहद आसान है। लेकिन अगर व्यावसायिक तौर पर लगा रहे हैं तो आपको बता दे की बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए बढ़िया होती है। वही लगाने के सही समय की बात करें तो जून जुलाई में बीज लगाकर नर्सरी तैयार कर सकते हैं, और उसके बाद पौधों की खेत में रोपाई होती है।
जिसमें आप एक लाइन से पौधे लगा सकते हैं। जिसमें एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी लगभग 30 सेंटीमीटर और एक लाइन से दूसरी लाइन की दूरी लगभग 60 सेमी तक रहेगी तो बढ़िया रहेगा। यह देखने में भी अच्छा लगेगा और निराई-गुड़ाई करने में भी आसान होगा। तुलसी के पौधे को तैयार होने में लगभग 3 महीने लग जाएंगे। इसके बाद आप कटाई कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं तुमसे के पौधे में निवेश और कमाई।
तुलसी की खेती में निवेश और कमाई
तुलसी के पौधे की अगर आप खेती करते हैं तो इसमें प्रति एकड़ के हिसाब से होने वाले निवेश की बात करें तो एक हेक्टेयर में लगभग ₹15000 का निवेश आएगा ही। उसके बाद इससे होने वाली कमाई ढाई से ₹3 लाख रुपए है। यानी कि कुछ हजार रुपए लगाकर लाखों की कमाई कर सकते हैं। जिसमें कमाई के लिए आप विभिन्न कंपनियों जैसे की पतंजलि, वैद्यनाथ और डाबर से संपर्क कर सकते हैं। यह सब आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाली कंपनियां है। इनसे कॉन्ट्रैक्ट पर खेती कर सकते है।
इस तरह आज हमने तुलसी की खेती के बारे में जाना। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों को शेयर करके उन्हें खेती के जरिए कमाई का एक अलग जरिया बता सकते हैं।