नए किसान धान की खेती में इन बातों का रखे ध्यान, बंपर उपज के साथ तगड़ी होगी कमाई

On: Wednesday, July 24, 2024 6:09 PM
नए किसान धान की खेती में इन बातों का रखे ध्यान, बंपर उपज के साथ तगड़ी होगी कमाई

नए किसान धान की खेती में इन बातों का रखे ध्यान, बंपर उपज के साथ तगड़ी होगी कमाई। जानिये धान की खेती से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

Table of Contents

धान की खेती

धान की खेती का सीजन चल रहा है। देश के कई राज्यों में धान की खेती होती है। धान की खेती लोग परंपरागत रूप से करते आ रहे हैं। धान की कई ऐसी वैरायटी है जो कि ज्यादा उत्पादन भी देती है। लेकिन धान की खेती में किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तो अगर आप धान की खेती करने जा रहे हैं एक नए किसान है तो चलिए जानते हैं खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण फसल धान की खेती के लिए कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नए किसान धान की खेती में इन बातों का रखे ध्यान, बंपर उपज के साथ तगड़ी होगी कमाई

यह भी पढ़े- मोगरा का पौधा हजारों फूलों से भरेगा, फेंके जाने वाली ये FREE की चीज मिट्टी में डालें, मोहल्ला खुशबू से भरेगा

इन बातों का रखे ध्यान

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए धान की खेती से जुड़ी अहम जानकारी।

  • धान की खेती करने वाले किसान सबसे पहले खेत को समतल करते हैं। उसके बाद बुवाई करते हैं। लेकिन इसके लिए खेत में पानी भरा होना चाहिए।
  • खेत में अच्छे से पानी भरने के लिए चारों तरफ खेत के मेड़ बनाने चाहिए। ताकि पानी बाहर न निकले।
  • खेत अगर गंदा है बहुत सारे खरपतवार आदि है तो आप रोटावेटर चला कर मिट्टी को साफ कर सकते हैं। इससे ज्यादा उपज मिलती है।
  • धान रोपने से पहले आपको ध्यान रखना चाहिए की खेत में बढ़िया लबालब पानी होना चाहिए।
  • किसान भाइयों को धान पंक्तियों में रोपना चाहिए। एकदम कतारबद्ध इससे कई फायदे हैं। साथ में निराई गुड़ाई करने में भी आसानी होती है। आजकल कई तरीके की मशीन आ गई है उनसे भी निराई करने में आसानी हो जाएगी।
  • धान की खेती के लिए पंक्ति से पंक्ति की दूरी करीब 20 सेमी और दो पौधों के बीच की दूरी 10 सेमी रख सकते हैं।
  • अगर आपके धान के पौधे के रंग पीले पड़ रहे हैं यानी कि ऊपर की जो पत्ती है वह पीली हो रही है और नीचे की पत्ती हरी है तो समझ जाइए कि लौह तत्वों की कमी हो रही है।
  • धान की खेती के लिए किसानों को पानी के साथ-साथ खाद का भी प्रबंध करना पड़ता है।
  • धान की रोपाई के लिए किसान पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का इस्तेमाल कर सकते है। इससे कम समय में बढ़िया रोपाई होती है। अगर मजदूर नहीं मिल रहे तो यह बढ़िया रहेगा।

यह भी पढ़े- मिट्टी बनेगी मक्खन, घास की होगी छुट्टी, Video में देखें छोटी मशीन का पॉवरफुल प्रदर्शन, किसान होंगे हैरान

Leave a Comment