धान का कटोरा बना टमाटर का गढ़, 1 एकड़ से 1 लाख रु आँख मूंद के कमा रहे किसान, जानिये कैसे।
धान का कटोरा बना टमाटर का गढ़
देश भर में कई ऐसे किसान है जो सालों से खेती कर रहे हैं लेकिन आज भी उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं हो पा रही है। क्योंकि कई ऐसे किसान है जो परंपरागत खेती कर रहे हैं और खेती की विधि भी उन्होंने नई नहीं अपनाई है। पुराने तरीके से खेती कर रहे हैं। जिसमें मेहनत ज्यादा आती है उपज कम मिलती है। जिससे कमाई नहीं होती। ऐसे ही कई ऐसे किसान है जो पहले धान गेहूं की खेती करते थे लेकिन अब नगदी फसलों की खेती कर रहे हैं और उन्हें ज्यादा मुनाफा हो रहा है।
जिसमें से धान का कटोरा के नाम से फेमस रोहतास के कई गांव जहां अब टमाटर की खेती होने लगी है और टमाटर का इतना ज्यादा उत्पादन होता है कि ट्रक-ट्रक लद कर दूसरे राज्यों में यहां से टमाटर जा रहे हैं। यहां के किसानों का कहना है कि धान की खेती में ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन उनके पास पानी की समस्या होने के कारण इन्हें अच्छी उपज नहीं मिल रही थी। जिसके वजह से टमाटर की खेती करते हैं और कम पानी में इन्हें ज्यादा कमाई हो रही है।
आपको बता दे की सरकार ने टमाटर की खेती के लिए रोहतास गांव को चुना था जिसके बाद से यहां टमाटर की खेती हो रही है, और अब इसमें किसानों को अधिक फायदा है। क्योंकि यहां की मिट्टी टमाटर के लिए उपयुक्त है। आपको बता दें कि यहां पर बलुई, दोमट मिट्टी पाई जाती है। इसके अलावा जलवायु में टमाटर की खेती के लिए अनुकूल है। यही वजह है कि यहां टमाटर की बढ़िया उपज होती है। चलिए आपको बताते हैं कि टमाटर की खेती से इन्हें कितनी ज्यादा कमाई हो रही है।

1 एकड़ से 1 लाख रु कमाई
टमाटर की खेती में यहां के किसानों को लाखों रुपए में कमाई हो रही है और बड़े पैमाने पर यह अब टमाटर की खेती करते हैं। जिसमें इन्होंने बताया कि यह करीब 5 एकड़ में टमाटर की खेती करते हैं और इसी जमीन में उन्होंने धान की भी थोड़ी खेती की है। जिससे उन्हें खाने को चावल में जाता है। इसके अलावा अन्य भी थोड़ी बहुत सब्जियां उगाते हैं। लेकिन ज्यादातर 5 एकड़ की इस जमीन में वह टमाटर की खेती करते हैं। जिससे ₹5 लाख की कमाई होती है।
इसके बाद में बताते हैं कि अगर एक एकड़ में भी हमारे किसान भाई टमाटर की खेती करते हैं तो 1 लाख बड़े आराम से कमा सकते हैं। इस तरह उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बहुत ज्यादा बेहतर है और किसान बहुत ज्यादा खुश भी है, टमाटर की खेती में। चलिए आपको बताते हैं यह टमाटर की बिक्री कहां करते हैं।
इन राज्यों में बेंचते है टमाटर
किसी भी खेती में किसानों को फायदा तभी है जब उन्हें बढ़िया बाजार मिले और उनकी उपज की अच्छी खासी कीमत भी मिले। जिसमें टमाटर के सीजन में ट्रक भर-भर कर अन्य राज्यों में टमाटर भेजती हैं। जिससे ज्यादा कीमत मिलती है। उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड और पंजाब में भी टमाटर के भरे हुए ट्रक भेजते हैं। इतना ही नहीं है वह खुद खेत में आकर टमाटर खरीद कर लेकर जाते हैं।
यह भी पढ़े- करेले की बेल सैकड़ो फलों से लद जाएगी, 1 चम्मच ये पीली चीज डालें, इतने करेले देख जल जाएंगे पड़ोसी