इस लेख में घर पर प्राकृतिक तरीके से बिना किसी रासायनिक चीज का इस्तेमाल किये आम को पकाने के बारे में जानकारी दी गई है-
आम पकाने के लिए केमिकल का ना करें इस्तेमाल
आम को पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कभी-कभी आम खाने से सर दर्द, पेट में जलन या चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं तो इसका कारण यही है कि आम को पकाने में केमिकल का इस्तेमाल किया गया है, जैसे की कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल करके भी कभी-कभी फल पकाए जाते हैं जो की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक होते हैं। अगर आप चाहे तो घर पर आम पका सकते हैं। अगर आपके घर में आम के पेड़ से कच्चे आम आंधी तूफान की वजह से गिर गए हैं तो चलिए जानते हैं घर पर बिना कार्बाइड का इस्तेमाल किया कैसे पकाएं आम।

आम पकाने का देसी जुगाड़
आम को पकाने के लिए देसी जुगाड़ की हम बात कर रहे है। उसके लिए आपको ₹1 खर्च नहीं करना है। इस जुगाड़ के लिए आप पुराने अखबारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कागज के बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल कागज के बैग बहुत सारे सामानों में मिलते हैं। क्योंकि प्लास्टिक के बैग बंद किए जा रहे हैं, तो इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करके आप आम पका सकते हैं। जिसके लिए अखबार में आम को लपेटा जाता है, और घर के भीतर आप किसी कमरे में रख सकते हैं। रोजाना आपको चेक करना है, क्योंकि अलग-अलग आम होते हैं उनके पकने का समय भी अलग हो सकता है।
इस तरीके से कभी-कभी दो दिन में भी आम पक जाता है। कभी-कभी चार दिन का समय भी लग जाता है। यानी कि एक से चार दिन के बीच में आम पक जाता है। लेकिन आपको कभी बहुत ज्यादा गर्म या धूप वाली जगह पर नहीं रखता है। कमरे में आप सामान्य तापमान पर कागज के बैग या अखबार में आम को लपेटकर रख सकते हैं।
अगर आपके यहां यह दोनों चीज नहीं है तो फिर आप एक बर्तन में आप भर कर उसे कपड़े से ढक सकते हैं। इसमें बहुत लंबा समय लगेगा लेकिन धीरे-धीरे आम पाक जाएगा। जिनके यहां बहुत सारे आम है तो यह विधि अपना सकते हैं। इससे धीरे-धीरे आम पकता है, लेकिन बीच-बीच में चेक करते रहना चाहिए। फल पकाने के लिए कार्डबोर्ड में भी रख सकते है।