खरपतवार का नामोनिशान मिटा देगी यह मशीन, बंपर मिलेगी पैदावार, जानिए गहरी जुताई से होने वाले 3 फायदे

खेती में अगर किसान कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करते हैं तो काम आसान और बेहतर तरीके से होता है तो चलिए इस लेख में आपको एक ऐसी मशीन की जानकारी देते हैं जो अधिक पैदावार दिलाने और खरपतवार का नाश करने का काम करेगी-

खेत की गहरी जुताई करती है यह मशीन

जुताई खेती किसानी का महत्वपूर्ण काम होता है। जिसे किसान बेहतर तरीके से करते हैं, तो उन्हें उत्पादन अधिक मिलता है। कमाई भी उसे फिर ज्यादा होती है। इसलिए जुताई का काम महत्वपूर्ण हो जाता है। जुताई के लिए किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें आज हम आपको डिस्क हैरो की जानकारी देने जा रहे हैं। डिस्क हैरो एक कृषि यंत्र है, जिससे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर इस्तेमाल करते हैं। यह खेत की जुताई इतनी बेहतरीन तरीके से करता है, किसानों को तीन महत्वपूर्ण फायदे होते हैं तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं डिस्क हैरो मशीन के फायदे।

डिस्क हैरो किसानों के लिए क्यों है जरूरी

डिस्क हैरो मशीन किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाती है। इससे खेत की जुताई बढ़िया से होती है, उत्पादन अधिक मिलता है और मेहनत कम हो जाती है। चलिए नीचे लिखे तीन बिंदुओं के अनुसार जुताई से खेत की जुताई करने के फायदे जानते हैं-

खरपतवार और कीट प्रबंधन– डिस्क हैरो से अगर किसान खेत की जुताई करते हैं तो खरपतवार की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। कीट का प्रबंधन होता है। गर्मी आ गई है और यह बहुत सही समय गर्मी के मौसम में गहरी जुताई करके कीट प्रबंधन और खरपतवार की समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही साथ मृदा जनित रोगों का भी नियंत्रित किया जा सकता है। जिससे फसल में रोग कम फैलेगा। खरपतवार हटाने के लिए मजदूरों की जरूरत भी कम पड़ेगी, और खरपतवार के वजह से जो पैदावार घटती है वह भी नहीं होगी।

गहरी जुताई- डिस्क हैरो मशीन खेत की गहरी जुताई करता है। यही कारण है की खरपतवार की कमी होती है। खरपतवार का जड़ से नाश होता है। मिट्टी पलट जाती है, और फिर जब कोई आपस में फसल लगते हैं तो जड़े अंदर तक जाती है, और मजबूत होती है। जिससे आंधी तूफान में भी किसान को अधिक नुकसान नहीं होता है। पैदावार इससे 20% तक बढ़ जाती है। क्योंकि बढ़िया खेत की जुताई होगी। जड़े मजबूत होगी खरपतवार कम होंगे। उत्पादन अधिक ही होना है।

मृदा सुधार– डिस्क हैरो से खेत की जुताई करने का एक फायदा यह भी है कि मृदा की संरचना में सुधार होता है। मृदा जो ऊपर से कठोर होती है वह टूट जाती है। जिससे उसकी जल धारण करने की क्षमता भी बढ़ती है। बरसात में पानी इकट्ठा नहीं होता, बल्कि जमीन के भीतर चला जाता है। बाजार में जैविक कार्बन का स्तर भी इससे बढ़ता है। जमीन बंजर होने की समस्या समय के साथ बढ़ती जा रही है। लेकिन अगर किसान इससे जुताई करते हैं तो मृदा में सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़े- बिना मजदूर गेहूं की कटाई फटाफट, ये बहुमुखी मशीन किसानों के लिए वरदान, सस्ते में करेगी मालामाल, Video में देखें जलवा

डिस्क हैरो के आकार

डिस्क हैरो कृषि यंत्र से होने वाले फायदे किसानों को उसके इस्तेमाल के लिए आकर्षित कर रहा है तो आपको बता दे कि यह अलग-अलग साइज में उपलब्ध है जैसे की 7, 8 और 9 डिस्क भी है। इसके अलावा बड़े मॉडल वाले डिस्क भी आते हैं। जितना खर्चा करना चाहते हैं या जितना बड़ा ज्यादा खेत है, उस हिसाब से चयन कर सकते हैं।

डिस्क हैरो मशीन की कीमत की बात करें तो हाई स्पीड वाला डिस्क हैरो जो 45 से 150 एचपी पावर वाला 550000 से लेकर 920000 तक का आता है। इसके अलावा माउंटेड ऑफसेट डिस्क हैरो जो 30 से 100 एचपी वाला 165000 से लेकर 3 लाख 20000 तक का आता है।

यह भी पढ़े- हाथ से नहीं इस मशीन से करें गेंहू की कटाई, 4 दिन का काम 1 घंटे में पूरा, पीएम किसान योजना लाभार्थी को मशीन पर मिल रही बंपर छूट

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment