आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई है जिसमें अब तक किसानों के लिए दो अहम फैसले लिए जाने की जानकारी मिली है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
आज 28 मई 2025 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। जिसमें किसानों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। जिसमें यहां आपको दो मुख्य फैसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे देश के किसानों को करोड़ों रुपए का फायदा मिलेगा। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।
खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी
खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी की गई है। जिससे किसानों को पहले से ज्यादा फायदा होगा। जिसमें बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णवी ने प्रेस वार्ता में किसानों को जानकारी दी कि खरीफ विपणन सीजन 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP को मंजूरी दे दी गई है। जिसमें किसानों के लिए अनुमानित लागत का 207000 करोड़ रुपए तय किया गया है, बताया जा रहा है कि कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की सिफारिश पर समर्थन मूल्य तय किया गया है। इस तरह किसानों को उत्पादन लागत का कम से कम 50% लाभ मिलेगा।

इसके अलावा सरकार कई अन्य मुद्दों पर भी विचार करेगी। बताया जा रहा है कि धान और मक्का समेत करीब 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य अधिक हुआ है, जिससे किसानों को अब अधिक आय होगी।
ब्याज सबवेंशन योजना
इस कैबिनेट बैठक में किसानों को जो दूसरा सबसे महत्वपूर्ण लाभ मिला है, वह यह है कि उन्हें खेती या पशुपालन से जुड़े कामों के लिए सस्ती ब्याज दरों पर लोन मिल सकता है। बताया जा रहा है कि 15642 करोड़ रुपए के व्यय को मंजूरी दी गई है। किसानों को 4 % ब्याज दर पर ₹200000 तक का लोन शॉर्ट टर्म के लिए मिलेगा। वहीं सरकारी बैंकों से लोन लेने पर ब्याज दर में 1.5% की छूट मिलेगी।
अगर समय पर लोन चुकाया जाता है, तो उन्हें तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यहां खेती, बागवानी के लिए ₹300000 तक और सहायक कृषि गतिविधियों जैसे पशुपालन, मछली पालन आदि के लिए ₹200000 तक 7% वार्षिक रियायती ब्याज दर पर किसानों को बिना किसी गारंटी के ₹200000 तक का लोन मिलेगा। इस तरह यहां किसानों को पहले से ज्यादा फायदा मिल रहा है।