बहुप्रयुक्त औषधीय और मसालेदार फसल की खेती से उगलेगी जबरदस्त धन, एक बार में किसान बनेंगे लाखो के मालिक

बहुप्रयुक्त औषधीय और मसालेदार फसल की खेती से उगलेगी जबरदस्त धन, एक बार में किसान बनेंगे लाखो के मालिक। अजवाइन एक बहुप्रयुक्त औषधीय और मसालेदार फसल है। यह भारत के विभिन्न हिस्सों में मसाले के रूप में और आयुर्वेदिक औषधियों में बड़े पैमाने पर उपयोग की जाती है। अजवाइन की खेती शुष्क और अर्ध-शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में बहुत सफलतापूर्वक की जाती है। आइए इसकी खेती के बारे में जानते है।

अजवाइन की खेती के लिए जलवायु और भूमि

अजवाइन के लिए हल्की दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम होती है। पीएच मान 6.5 से 8.0 के बीच होना चाहिए। यह फसल शुष्क जलवायु में अच्छी होती है, लेकिन नमी भी इसके अंकुरण के लिए आवश्यक है।

अजवाइन की खेती कैसे करें

अजवाइन की बुआई अक्टूबर से नवंबर के बीच की जाती है। प्रति एकड़ लगभग 3-4 किलोग्राम बीज पर्याप्त होते हैं। पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 15 सेमी रखनी चाहिए। अजवाइन में बहुत अधिक खाद की जरूरत नहीं होती। बुवाई से पहले खेत में गोबर की खाद डालना फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े: गर्मियों के मौसम में जबरदस्त डिमांड के साथ मार्केट में बिकने वाले इस फल की खेती करेगी सबकी नईया पार

आवश्यकता अनुसार 4-5 बार सिंचाई पर्याप्त होती है। अजवाइन में कभी-कभी पत्ती धब्बा रोग या तना सड़न रोग हो सकता है। इसके लिए जैविक उपायों या नीम आधारित कीटनाशकों का प्रयोग करें। अजवाइन फसल 4 से 5 महीने में तैयार हो जाती है। जब पौधों की पत्तियाँ और बीज हल्के भूरे रंग के हो जाएं, तब कटाई करें। प्रति एकड़ औसतन 6 से 8 क्विंटल उपज प्राप्त हो सकती है।

अजवाइन के फायदे

  • अजवाइन पेट दर्द, गैस और अपच में रामबाण मानी जाती है। इसके सेवन से पेट के एंजाइम सक्रिय होते हैं जो पाचन क्रिया को तेज करते हैं।
  • अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। गर्म पानी में अजवाइन डालकर पीने से गले की खराश और बंद नाक में आराम मिलता है।
  • अजवाइन का पानी शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता है और मेटाबोलिज्म बढ़ाता है।
  • अजवाइन का सेवन मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द और ऐंठन में राहत देता है।
  • अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी तेल होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
  • अजवाइन का लेप त्वचा के संक्रमण, मुहांसे और खुजली में लाभकारी है।

अजवाइन से कमाई

अजवाइन की खेती किसानो के लिए मालामाल होने का जरिया है। एक एकड़ जमीन में अजवाइन की खेती में लगभग 5 हजार रूपए तक का खर्चा करके आप इससे 1.5 से लेकर 2 लाख रूपए आराम से कमा सकते है।

यह भी पढ़े: आज का ताज़ा चने का मंडी भाव, देशभर की प्रमुख मंडियों में चने की नई कीमतें और बाज़ार का रुझान

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment