बरसात में पेड़ों की खेती करना चाहते हैं तो चलिए एक ऐसा पेड़ बताते हैं, जो करोड़ों का मुनाफा दे सकता है।
बरसात में लगा दें यह पेड़
यह सभी जानते हैं कि बरसात में कोई भी पौधा लगाओ तो वह आसानी से लग जाता है। बरसात के मौसम में कुछ ऐसे पेड़ लगाए जा सकते हैं, जो आने वाले समय में करोड़ों का मुनाफा दे सकते हैं। वह भी बिना अधिक मेहनत के। एक बार पौधे लगाने के बाद धीरे-धीरे वह तैयार होते जाते हैं। यहाँ पर सफेद चंदन की खेती की बात की जा रही है। तो चलिए जानते हैं एक एकड़ में सफेद चंदन की खेती करने पर कितना खर्चा आएगा, कितने पौधे लगाने होंगे, कितने समय में यह तैयार होगा और कितनी कमाई होगी।
सफेद चंदन की लकड़ी की डिमांड
सफेद चंदन की लकड़ी की डिमांड काफी अधिक है। इससे कई महंगी चीजें बनाई जाती हैं। फर्नीचर उद्योग, सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां इत्यादि, इसकी बड़े खरीदार हैं। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में सफेद चंदन की मांग रहती है। इससे परफ्यूम, हवन सामग्री, लकड़ी के खिलौने, कंठी माला, साबुन, अगरबत्ती और औषधीय बनाई जाती हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी इसकी अच्छी कीमत मिलती है।
सफेद चंदन की खेती में कमाई
सफेद चंदन की खेती करने वाले किसानों को अपने खेतों में चौकीदार लगाने पड़ सकते हैं, ताकि पेड़ों की लकड़ी चोरी न हो। एक एकड़ में कमाई की बात करें तो सफेद चंदन से एक एकड़ से एक करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हो सकती है। सफेद चंदन की लकड़ी लगभग ₹30,000 प्रति किलो बिकती है, जिससे अच्छा मुनाफा होता है। एक एकड़ में लगभग 450 पौधे लगाए जा सकते हैं। अच्छी देखभाल करने पर अधिकतर पौधे सफलतापूर्वक लग जाते हैं।
सफेद चंदन के पेड़ कितने साल में तैयार होते हैं
सफेद चंदन के पेड़ों को तैयार होने में लंबा समय लगता है। लेकिन इस दौरान किसान कम अवधि वाली फसलें लगाकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। पेड़ों के आसपास खेती करना भी संभव है। सफेद चंदन के पेड़ 12 से 15 साल में तैयार हो जाते हैं और 20 से 25 साल तक इनकी लकड़ी की अच्छी कीमत मिलती रहती है। चंदन की खेती में खर्च कम करने के लिए किसान जैविक तरीके अपनाएँ। इससे पेड़ों की ग्रोथ अच्छी होती है और अन्य समस्याएँ भी नहीं आतीं।
सफेद चंदन की खेती में खर्चा
अगर किसान एक एकड़ में सफेद चंदन की खेती करते हैं, तो खेत की तैयारी, पौधों की नर्सरी, सिंचाई व्यवस्था, खरपतवार नियंत्रण आदि पर लगभग 3 से 4 लाख रुपए तक का खर्च आता है। सफेद चंदन की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। लेकिन इसकी खेती ऊसर, बंजर, पथरीली और धूस मिट्टी में भी की जा सकती है। बस ध्यान रहे कि जमीन ऊँची होनी चाहिए और उसमें जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। खेत में पानी रुकने से पेड़ को नुकसान होगा।