इस पेड़ की खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी लकड़ियों की मार्केट में बहुत डिमांड होती है तो चलिए जानते है कौन सा पेड़ है।
बंजर जमीन में करें इस पेड़ की खेती
आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में बता रहे जो बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना देता है इस पेड़ की खेती से आप चंद सालों में मालामाल बन सकते है। क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। इस पेड़ की लकड़ी से कई मजबूत टिकाऊ चीजें बनाई जाती है जो बाजार में बहुत बिकती है इस पेड़ की पत्तियों और बीजों का इस्तेमाल आयुर्वेद में दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है महोगनी की खेती की तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

महोगनी की खेती
महोगनी की खेती बहुत लाभकारी होती है महोगनी की खेती के लिए किसी खास तरह की मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। इसका पेड़ हर प्रकार की मिट्टी में अच्छे से ग्रो हो जाता है। इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करके उसे समतल करना चाहिए। इसके बाद 5 से 6 फ़ुट की दूरी पर 3×2 फ़ुट का गड्ढा खोदना चाहिए और गड्ढों में गोबर की खाद डालनी चाहिए। फिर गड्ढों में महोगनी के पौधों की रोपाई करनी चाहिए। इसके पौधे बीज के माध्यम से भी लगाए जा सकते है। रोपाई के बाद महोगनी के पेड़ों को तैयार होने में करीब 10 से 11 साल का समय लगता है।
कितनी होगी कमाई
महोगनी के पेड़ की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलती है क्योकि इसकी लकड़ी का इस्तेमाल जहाज, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट और मूर्तियां बनाने में किया जाता है जो बहुत मजबूत और सालों साल चलती है। इसलिए मार्केट में खूब बिकती है। महोगनी की लकड़ी 2000 रूपए प्रति घन फीट के रेट से बिकती है। इसका एक पेड़ 40,000-50,000 का होता है। एक एकड़ में महोगनी के पेड़ की खेती करने से लाखों करोड़ों रूपए की कमाई की जा सकती है।