आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती अगर आप करते हैं तो आपके घर में धन वर्षा होने लगेगी। आज के समय में लोग ऐसे पेड़ों की खेती के बारे में जानना पसंद करते हैं जिससे कि वह कुछ ही सालों में लाखों करोड़ों रुपए कमा सके साथ ही उनको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी ना पड़े। हम आपको ऐसे ही एक पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। लोगों को हमेशा ही बेहतर से बेहतर ऑप्शन की तलाश रहती है।
इसीलिए वह ऐसी खेती के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं। इस के बारे में विस्तार से जानते हैं। इतना ही नहीं इस पेड़ की खेती कैसे की जाती है और इसे कैसे मुनाफा कमाया जा सकता है साथ ही इसकी देखभाल कैसी करनी है। इसके बारे में हम पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट के जरिए बताएंगे।
क्या है इस पेड़ का नाम
हम जिस पेड़ की खेती के बारे में आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं आपको बता दे कि इस पेड़ का नाम सफेद चंदन है। सफेद चंदन एक ऐसा पेड़ है जो हजारों रुपए किलो के हिसाब से बिकता है इतना ही नहीं यह लोगों के लिए कमाई का एक शानदार जरिया साबित हो रहा है अधिकतर लोग इसकी खेती नहीं कर पाते क्योंकि उनको इसकी जानकारी नहीं होती और कई लोग ऐसे होते हैं कि वह इसीलिए खेती नहीं करते क्योंकि उनको इसकी कालाबाजारी से डर लगता है। लेकिन ऐसे लोग जो इसकी खेती करना चाहते हैं उनको हम इस पोस्ट के जरिए बताएंगे कि आप इसकी खेती कैसे कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सोयाबीन के भाव में आई जबरदस्त तेजी, लम्बे समय में बदला सोयाबीन का हाव भाव, जाने आज के ताजा मंडी भाव
सफेद चंदन की खेती कैसे करें
सफेद चंदन की खेती करने के लिए सबसे पहले आपको इसके पौधों की जरूरत पड़ेगी जो कि बड़ी आसानी से आपको किसी भी नर्सरी में मिल जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको अच्छे से जमीन को तैयार कर लेना है। जिसमें लगभग दो से तीन बार गहरी जुताई करें इसके बाद अच्छे से जमीन में गोबर खाद मिलाकर अच्छे से इसको उपजाऊ बना ले। इसके बाद में गड्ढे तैयार करें और इसमें सफेद चंदन के पौधों को लगा दे।
आपको बता दे कि इसकी खेती बंजर जमीन पथरीली जमीन पर भी की जा सकती है लेकिन वहां पर जल भराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऐसी जगह पर सफेद चंदन की खेती नहीं की जा सकती। इसके बाद जब आप पौधे लगा देते हैं तब आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इन पौधों के बीच में 10 फीट की दूरी होना बहुत जरूरी है ताकि पौधे अच्छे से विकसित हो सके।
यह भी पढ़ें: गेहूं की बढ़ती कीमतों पर सरकार नहीं कस पा रही है लगाम, जाने आज कितना हाई गया गेहूं का भाव
आपको बता दे कि इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके पौधे लगाने के बाद में बता दे की इसको तैयार होने में लगभग 14 से 15 साल का समय लग जाता है। इसके बाद आप इसको अच्छे खासे दामों में मार्केट में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस प्रकार आप सफेद चंदन की खेती कर सकते हैं।
सफेद चंदन का इस्तेमाल
सफेद चंदन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है जिसकी वजह से इसकी मार्केट में खूब डिमांड रहती है। आपको बता दे की सफेद चंदन से औषधि, साबुन, अगरबत्ती, कंठी, माला, फर्नीचर, लकड़ी के खिलौने, परफ्यूम और हवन के लिए सामग्री तैयार की जाती है। इस तरह इसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है।
सफेद चंदन से कमाई
सफेद चंदन से कमाई की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दे की इसकी खेती में आपको लागत शुरू में ₹100000 आएगी इसके बाद आप केवल एक एकड़ जमीन में आराम से 2 करोड़ रुपए कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सोयाबीन की कीमतों में रोजाना हो रहे नए अपडेट, जाने आज कितना हाई गया मंडी का भाव