बहुउपयोगी इस पौधे की खेती है कमाई में सबसे अव्वल, एक बार खेती और सालों-साल होगी जबरदस्त कमाई। सहजन, जिसे सुरजना, सेंजन या मुनगा भी कहा जाता है, एक बहुउपयोगी पौधा है। इसकी खेती कम पानी में भी की जा सकती है और यह कम लागत में अधिक लाभ देने वाली फसल है। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से बताते है।
सहजन की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी
सहजन गर्म और शुष्क जलवायु में अच्छा उत्पादन देता है। बलुई दोमट मिट्टी उत्तम होती है। pH 6.0-7.5 होनी चाहिए। जल निकासी अच्छी होनी चाहिए।
यह भी पढ़े: आज का गेहूं मंडी भाव, जानिए आपके क्षेत्र में ताजा बाजार कीमत
सहजन की खेती कैसे करें
गर्मी में फरवरी-मार्च और मानसून में जुलाई-अगस्त बोआई करें। इसके बीज 2-3 सेमी गहराई में बोएं, 8-10 दिन में अंकुरण होता है। 1-2 मीटर लंबी शाखाएं सीधे खेत में लगाई जा सकती हैं। सहजन के पौधे से पौधे की दूरी 1-1.5 मीटर होनी चाहिए। खेत में आपको गोबर खाद लगभग 10-15 टन/हेक्टेयर डालना होगा।
पहली सिंचाई तुरंत करें। गर्मी में 7-10 दिन के अंतराल पर सिंचाई करें। बारिश के मौसम में अधिक पानी न दें। पहली कटाई लगभग 6-8 महीने बाद करनी चाहिए। इसका उत्पादन लगभग 200-250 क्विंटल/हेक्टेयर मिल जाता है। इसकी साल में 2-3 बार कटाई कर सकते है।
यह भी पढ़े: देसी गाय पालन से खुलेगी पशुपालकों और किसानों की किस्मत, जाने कैसे मिलेगा इससे मुनाफा
सहजन का इस्तेमाल
सहजन की पत्तियां, फलियां, बीज और फूल सब उपयोगी होते हैं। सहजन के पत्तों में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं। सहजन का दवा, आयुर्वेद और पशु चारे में उपयोग।
सहजन से कमाई
सहजन की खेती अगर आप करे है तब आपको इसकी एक एकड़ खेती में लगभग 50 से 60 हजार रूपए लागत आ जाती है जिसके बाद आप लगभग इससे 6 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है।
यह भी पढ़े: माइक्रोग्रीन्स की खेती में अपनाए कुछ खास फॉर्मूले, कम लागत में होगा चार गुना ज्यादा मुनाफा