मंडियों में मुंह मांगी कीमत पर बिकने वाले इस फल की खेती। आज हम इस आर्टिकल के जरिए जिस फल की बात कर रहे हैं वह एक सीजनल फल है जो ठंड में मिलता है। इस फल की खेती करके किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं क्योंकि इसको मंडियों में अच्छी खासी मुंह मांगी कीमत पर खरीदा जाता है। यह फल अधिकतर लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। लोग इसे मार्केट से खरीद कर खाते हैं साथ ही इसकी ठंड के समय में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है।
इसकी खेती करना बहुत ही आसान माना जाता है साथ ही यह लोगों का पसंदीदा फल होने की वजह से इससे कमाई भी अच्छी खासी की जा सकती है। आइए इस फल की खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या इस फल का नाम
हम जिस फल के बारे में बात कर रहे हैं वह फल खाने में खट्टा मीठा और बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। यह लोगों का आज भी लोकप्रिय फल है यह ठंड की सीजन में मिलने वाला फल है। इसे खाना हर कोई पसंद करता है। इस फल का नाम बेर है। बेर की खेती करके अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। आइए इसकी खेती कैसे की जाती है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़े: गेहूं के रेट तोड़ रहे बीते कई सालों के रिकॉर्ड, जाने क्या चल रहे गेहूं के वर्तमान भाव
बेर की खेती कैसे करें
बेर की खेती करने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। बेर की खेती करने के लिए किसी भी तरह की मिट्टी चल जाती है। बंजर जमीन हो या उपजाऊ जमीन हो किसी भी तरह की जमीन में बेर की खेती की जा सकती है। बेर की खेती करने के लिए आप पौध बीज या फिर कलम किसी भी तरह से इसकी खेती कर सकते हैं लेकिन हां कलम से खेती करने से फल जल्दी प्राप्त होते हैं। आपको बता दे की बेर की खेती करने के लिए फरवरी से मार्च या फिर अगस्त से सितंबर का महीना सबसे सही समय होता है।
आपको खेत को अच्छे से तैयार करके इसमें लगभग 60x60x60 सेंटीमीटर की दूरी पर गड्ढे खोदकर उसमें पानी भरकर रख देना है। अब आपको बेर के कलम को लगाने से पहले इसके पत्ते काट ले और गड्ढे में मिट्टी के साथ गोबर से भर दे और इसमें इस बेर की कलम को लगा दे। आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि जानवर इसके पौधों को ना खा जाए। समय-समय पर पानी देते रहे और देखभाल करते रहे इसके बाद आपको 2 से 3 साल बाद बेर के फल मिलना शुरू हो जाएंगे।
बेर के फल से कमाई
बेर के फल से कमाई की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दे की इसके फल की मार्केट में सीजन में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। अगर आप इसकी खेती करते हैं तो यहां आपके लिए बहुत फायदे का सौदा साबित होगा। बता दे बेर की मंडी में कीमत लगभग ₹2800 प्रति किलो पाई जाती है। अगर आप 1 एकड़ जमीन में भी खेती करते हैं तो आप लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: गेहूं के रेट तोड़ रहे बीते कई सालों के रिकॉर्ड, जाने क्या चल रहे गेहूं के वर्तमान भाव