किसी ATM मशीन से कम नहीं है इस फल की खेती, बेहद कम लागत और मेहनत में होगी दोगुनी कमाई

किसी ATM मशीन से कम नहीं है इस फल की खेती। आज के समय में किसान पारंपरिक खेती तो करता है लेकिन इसके साथ-साथ बागबानी करके भी कमाई करता है। ऐसे ही आज हम आपको एक फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती करके किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आमतौर पर इस फल की खेती थाईलैंड, वियतनाम, बर्मा, फिलिपींस और दक्षिण-पश्चिम भारत में की जाती है।

इस फल की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित होती है इस फल का नाम मैंगोस्टीन है। भारत में भी किसान इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं

मैंगोस्टीन की खेती कैसे करें

मैंगोस्टीन फल की खेती करने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। आपको बता दे कि यह फल गर्म और नमीयुक्त के साथ भूमध्य रेखीय जलवायु में अच्छा विकास करता है। इतना ही नहीं इस फल को ना ज्यादा पानी चाहिए ना ज्यादा गर्मी चाहिए और ना ज्यादा सर्दी की जरूरत पड़ती है। इस फल की खेती के लिए लगभग तापमान 5 से 35 डिग्री सेल्सियस चाहिए होता है। इस फल के लिए ज्यादा बारिश की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़े: ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों की हुई मौज! ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों के लिए तय होगा न्यूनतम समर्थन मूल्य

इस फल की खेती अच्छे से खेत को तैयार कर लेना चाहिए। इसके बाद इसके बीज को नर्सरी में तैयार करके इसके पौधे इसमें लगा देना चाहिए। लेकिन आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि इसको सूरज की ज्यादा रोशनी की जरूरत नहीं होती वरना पौधा मर सकता है। लगभग 7 से 8 साल बाद यह पौधा फल देने लग जाता है।

मैंगोस्टीन फल खाने के फायदे

मैंगोस्टीन फल खाने के कई सारे फायदे हैं इस फल में आपको एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरिया के साथ एंटी फंगल गुण मिल जाते हैं। आपको बता दे कि इसका सेवन करने से स्तन कैंसर, लीवर कैंसर और ल्यूकेमिया जैसी बीमारियों में यह सहायक होता है। इस प्रकार इस फल के खाने से कई सारे फायदे होते हैं।

मैंगोस्टीन फल से कमाई

मैंगोस्टीन फल से कमाई की अगर बात करते हैं आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इस फल की अगर आप खेती करते हैं तो आपको 1 एकड़ जमीन में 6 से 10 लाख रुपए की कमाई आराम से कर सकते हैं। इस फल की खेती आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े: नरमा कपास के भाव में बना है लगातार उतार-चढ़ाव, जाने ताजा मंडी भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद