1 एकड़ में इस फल की खेती से होगी ताबड़तोड़ कमाई, एकबार लगाएं जिंदगी भर घर बैठे लाखों रूपए कमाएं, जाने खेती करने का तरीका।
इस फल की खेती से होगी ताबड़तोड़ कमाई
इस फल की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इस फल की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड होतीं है इस फल का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है जो बाजार में खूब बिकते है इसके सेवन से सेहत एकदम तंदुरस्त और बिमारियों से मुक्त रहती है। इसलिए लोग इसको खाना काफी ज्यादा पसंद करते है। आप इस फल की खेती से कई सालों तक ताबड़तोड़ कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है आंवले की खेती की तो चलिए जानते है आंवले की खेती कैसे की जाती है।

कैसे करें आंवले की खेती
अगर आप आंवले की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आंवले की खेती के लिए जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे ज्यादा उपयुक्त होती है मिट्टी का pH मान 6.5-9.5 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे आप बीज के माध्यम से लगा सकते है पौधों के बीच की दूरी 10 मीटर रखनी चाहिए। एक एकड़ ज़मीन पर 200 आंवले के पौधे लगाए जा सकते है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। आंवले की रोपाई के बाद इसका पौधा 4-5 साल में फल देने लगता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप आंवले की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसका इस्तेमाल दवाई, सिरप, मुरब्बा, जूस, तेल, खट्टी मीठी कैंडी जैसी कई अनगिनत चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। जो बाजार में खूब बिकती है। एक एकड़ में आप आंवले की खेती से करीब 4 से 4.5 लाख रूपए की शानदार कमाई कर सकते है। इसकी खेती में सबसे अच्छी बात ये है की आंवले की खेती से कई सालों तक कमाई की जा सकती है। इसका पेड़ करीब 50 साल से ज्यादा तक फल देता रहता है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद











