पैसे छापने की मशीन है ये 3 फलों की खेती, फरवरी में करें पौधों की रोपाई लाखों में होगी कमाई मार्केट में रहती है खूब डिमांड, जाने नाम

On: Thursday, January 23, 2025 10:00 AM
पैसे छापने की मशीन है ये 3 फलों की खेती, फरवरी में करें पौधों की रोपाई लाखों में होगी कमाई मार्केट में रहती है खूब डिमांड, जाने नाम

जनवरी और फरवरी का महीना इन फलों की खेती के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इनकी डिमांड बाजार में खूब रहती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन से फलों की खेती है।

पैसे छापने की मशीन है ये 3 फलों की खेती

फलों की बागवानी करने वाले किसानों के लिए इन फलों की खेती सर्दियों के मौसम में बहुत लाभकारी मानी होती है क्योकि इनकी बाजार में बहुत मांग होती है लोग इन फलों का सेवन करना बहुत ज्यादा पसंद करते है इनके सेवन से सेहत तंदुरस्त और बिमारियों से मुक्त रहती है। इनकी खेती से आप कई सालों तक मुनाफा कमा सकते है क्योकि इनके पेड़ से कई सालों तक फलों का उत्पादन मिलता है। इनकी खेती से न केवल बंपर उत्पादन मिलता है बल्कि इन फलों की कीमत भी बाजार में अच्छी मिलती है तो चलिए जानते है कौन से फलों की खेती है।

स्ट्रॉबेरी की खेती

जनवरी-फरवरी के महीने में आप स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते है स्ट्रॉबेरी की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि स्ट्रॉबेरी का उत्पादन ठंडे मौसम में सबसे बेहतर होता है। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई-दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसके पौधे बीज के माध्यम से नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती के लिए खेत में क्यारियां तैयार करनी होती है क्यारियां जमीन से 25-30 सेंटीमीटर ऊंची होनी चाहिए और क्यारियों के बीच 50-80 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए। रोपाई के बाद इसकी फसल करीब 40 दिनों में तैयार हो जाती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है क्योकि ये बाजार में खूब बिकती है।

यह भी पढ़े Gardening tips: सिर्फ 1 एक चम्मच ये चीज गुड़हल के पौधे में फूंक देगी जान, ऐसे करें इस्तेमाल फूलों से लद जाएगी हर एक डाल

संतरे की खेती

संतरे की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी खेती में एकबार पौधों की रोपाई करने के बाद कई सालों तक कमाई होती है संतरा एक ऐसा फल है जिसकी डिमांड ठंड के मौसम में बहुत बढ़ जाती है। संतरे की खेती के लिए शुष्क जलवायु और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की ज़रूरत होती है इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। संतरे की खेती के लिए गहरी दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है संतरे के पेड़ पर रोपाई के बाद तीन से पांच साल की उम्र में फल आने लगते है आप इसकी खेती से एक एकड़ में करीब 5 से 6 लाख रुपये की कमाई कर सकते है।

केला की खेती

केला की खेती सबसे ज्यादा फ़ायदेमदं होती है क्योकि केले की डिमांड बाजार में सालभर खूब अधिक मात्रा में रहती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है केले की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी दोमट, गहरी गाद चिकनी, और उच्च दोमट होती है इसकी खेती में गोबीर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। एक एकड़ में केला की खेती करने से करीब 4 से 6 लाख रूपए तक का मुनाफ़ा हो सकता है।

यह भी पढ़े Agriculture tips: गेहूं की बालियों में दाना होगा चमकदार मोटा तगड़ा, बस डालें ये खाद और देखे जबरदस्त कमाल बंपर उत्पादन के भर जाएंगे भंडार

Leave a Comment