अप्रैल में एक ऐसी सब्जी की खेती कर सकते हैं जो कि कम समय की है, लागत भी ना के बराबर आएगी, लेकिन कमाई अच्छी हो जाएगी, क्योंकि मंडी में 250 रुपए तक इसका भाव मिल सकता है-
अप्रैल में खेती
रबी फसलों की कटाई के बाद अप्रैल में अगर खाली पड़े खेत से कमाई करना चाहते हैं तो इस लेख में एक ऐसी फसल की जानकारी देते हैं जो की 30 से 40 दिन में तैयार हो जाती है और मंडी में इसका अच्छा भाव मिल जाएगा। जल्दी से जल्दी खेत खाली हो जाएगा। जिससे दूसरी फसल भी लगा पाएंगे। गर्मी में इस फसल का मंडी भाव अच्छा मिलेगा। क्योंकि बहुत कम किसान खेती कर पाते हैं, देखरेख कर पाते हैं, तापमान से फसल को बचा पाते हैं, तो चलिए आपको छोटी अवधि की फसल की जानकारी देते हैं।

हरी सब्जी से कमाई होगी जमकर
दरअसल, हरा धनिया की बात कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक किसान हरा धनिया की खेती कर सकते हैं। 30 से 40 दिन में तैयार हो जाएगी। वैरायटी के बात करें तो नामधारी की सुरभि और इंडो us 333 बढ़िया वैरायटी है। जल्दी तैयार हो जाती है। इस समय लगाई गई धनिया का मंडी भाव 150 से 250 रुपए तक मिल जाएगा। बस तापमान से इसे बचाना होगा। जिसके लिए ऐसे खेत में धनिया की खेती करें जिसमें उत्तर और पश्चिम दिशा में बड़े पेड़ लगे हैं। छाया में करेंगे तो धूप का असर नहीं होगा।
बीज बुवाई कैसे कहाँ करें
अगर खेतों में पेड़ नहीं है तो बड़े लंबे चारे लगा सकते हैं और बीच-बीच में धनिया। क्यारियों में हरा चारा लगा देंगे और बीच में धनिया लगा देंगे तो छाया से फसल धूप से बच जाएगी। बुवाई करने के लिए हाथों से बीजों को मसले और दो टुकड़ों में करें। जिससे उत्पादन अधिक मिलेगा।
खाद की मात्रा
रासायनिक खाद डालना चाहते हैं तो 15 से 20 किलो यूरिया, 30 से 40 किलो डीएपी डाल सकते हैं। अगर गोबर खाद डाल रहे हैं तो दो से तीन ट्रॉली पुरानी गोबर खाद लेंगे तो अच्छा उत्पादन मिल जाएगा। किसानों को सलाह तो यही दी जाती है कि रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करें। लेकिन अगर किसान भाई कर रहे हैं तो उनके लिए मात्रा यहां पर बताई गई।