गन्ने की उन्नत किस्मों की खेती देगी आपको अधिक पैदावार और ज्यादा कमाई। अगर आप गन्ने की खेती से ज्यादा पैदावार और अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सही तकनीकों और उन्नत विधियों को अपनाना होगा। गन्ने की खेती सही तरीके से करने पर आप प्रति एकड़ हजारों रुपये कमा सकते हैं। इस लेख में हम गन्ने की खेती के महत्वपूर्ण चरणों, सही बीज के चयन और अधिक मुनाफा कमाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गन्ने की खेती के लिए सही मिट्टी और जलवायु
गन्ने की खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन काली, भारी, पीली और हल्की रेतीली मिट्टी इसे उगाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में गन्ने की बढ़िया पैदावार होती है।
जलवायु
गन्ने की अच्छी वृद्धि के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु उपयुक्त होती है। इसकी खेती के लिए 21°C से 35°C तापमान सबसे अच्छा माना जाता है। ठंडे क्षेत्रों में इसकी उपज प्रभावित हो सकती है।
गन्ने की खेती के लिए खेत की तैयारी
खेत में 2-3 बार गहरी जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बना लें। जिसमे बाद इसमें जैविक खाद, गोबर की खाद, और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करने से मिट्टी उपजाऊ होती है। बुवाई के समय खेत में पर्याप्त नमी होनी चाहिए ताकि अंकुरण अच्छा हो सके।
यह भी पढ़े: अचानक से तापमान बढ़ने और ठंड घटने से फसलों को हो रहा नुकसान, जाने किन फसलो पर पड़ेगा प्रभाव
गन्ने की बुवाई का सही समय और तरीका
गन्ने की खेती के लिए दो समय सबसे अच्छे माने जाते हैं। अक्टूबर-नवंबर महीने इसमें पैदावार अधिक होती है। इसके बाद फरवरी-मार्च यह भी लाभदायक होती है, लेकिन उत्पादन थोड़ा कम हो सकता है।
गन्ने की खेती का तरीका
गन्ने की खेती करने के लिए तीन तरीके बताए गए है जिसके जरिये आप इसकी बुआई कर सकते है। नाली विधि से भी गन्ने की बुआई की जा सकती है इसके लिए आपको 90 सेमी चौड़ी नालियों में गन्ने की बुवाई करें। कुंड विधि से भी गन्ने की बुआई की जा सकती यही इसके लिए आपको खेत में गड्ढे बनाकर बीज बोए जाते हैं, जिससे पानी और पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं। सतह विधि से भी गन्ने की बुआई की जा सकती है इसके लिए आपकों समतल खेत में 4-5 सेमी गहराई में गन्ने के टुकड़ों को बोया जाता है।
गन्ने की उन्नत किस्मे
अच्छी पैदावार और रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए उन्नत किस्में चुनना बहुत जरूरी है। यहां कुछ बेहतरीन गन्ने की किस्में दी गई हैं
सामान्य क्षेत्रों के लिए किस्मे
CO-0118
COLK-14201
CO-15023
COS-13235
यह भी पढ़े: लहसुन और प्याज के साथ आलू के भाव में भी आया बदलाव, जाने कितना चल रहा आज का ताजा मंडी भाव
जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए किस्मे
UP-9530
COSE-96436
सामान्य किस्में
COSE-14452
COSE-8452
इन किस्मों से पैदावार अधिक होती है और बीमारियों का खतरा कम रहता है।
गन्ने की सिंचाई और देखभाल
गन्ने की फसल की सिंचाई गर्मियों में हर 8-10 दिन और सर्दियों में हर 15-20 दिन पर सिंचाई करें। खरपतवार नियंत्रण के लिए आपको समय-समय पर निराई-गुड़ाई करें ताकि फसल को पूरा पोषण मिल सके। उर्वरक प्रबंधन के लिए आपको नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश का संतुलित उपयोग करें। कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए आपको रेड रॉट, व्हिप स्मट और दीमक से बचाव के लिए जैविक और रासायनिक उपाय अपनाएं।
गन्ने से कमाई
गन्ने की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। औसतन, एक एकड़ में 450 से 500 क्विंटल गन्ने की पैदावार होती है। गन्ने की कीमत बाजार में 340 रूपए प्रति क्विंटल है इसका उत्पादन लगभग 500 क्विंटल प्रति एकड़ होता है। वही आप इससे लगभग 1,70,000 प्रति एकड़ तक कमाई कर सकते है। अगर सही तकनीकों से खेती की जाए तो यह कमाई और भी अधिक हो सकती है।