इस फसल की खेती बहुत फायदेमंद मानी जाती है इसकी डिमांड और कीमत बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में जानते है।
जुलाई में करें इस सफ़ेद फसल की खेती
इस फसल की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा हो सकती है क्योकि ये बाजार में डिमांडिंग होती है इसकी खेती में लागत मेहनत भी ज्यादा नहीं आती है। लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है क्योकि इसमें कई पोषक तत्व के गुण होते है आप इस फसल की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है सफेद राजमा की खेती की ये राजमा की एक किस्म है जो सफ़ेद रंग की होती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

सफेद राजमा की खेती
अगर आप सफेद राजमा की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सफेद राजमा की खेती के लिए जल निकासी बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती में पंक्तियों के बीच 30-45 सेमी और पौधों के बीच 10-15 सेमी की दूरी रखनी चाहिए और बीज को 5-6 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुवाई के बाद सफेद राजमा की फसल करीब 120 से 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप सफेद राजमा की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई और पैदावार देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में सफेद राजमा की खेती करने से करीब 25 से 30 क्विंटल की पैदावार हो सकती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है सफेद राजमा की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी और मुनाफे वाली साबित होती है।