इस सब्जी की अगेती खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है और इसकी खेती में लागत भी ज्यादा नहीं आती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
फरवरी में करें इस सब्जी की खेती
शलजम की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी मानी जाती है आज हम आपको शलजम की एक ऐसे अगेती किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो बेहद कम दिनों में तैयार हो जाती है। शलजम की इस किस्म से न केवल बंपर उत्पादन मिलता है बल्कि इसकी डिमांड भी बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। फरवरी के महीने में इसकी अगेती खेती बहुत ज्यादा मुनाफेवाली साबित है। क्योकि सर्दियों के मौसम में उगाए जाने वाली इस सब्जी की मार्केट में कीमत भी अच्छी मिलती है हम बात कर रहे है शलजम की पूसा स्वेती किस्म की खेती की ये शलजम की एक अगेती किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप शलजम की पूसा स्वेती किस्म की अगेती खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। शलजम की पूसा स्वेती किस्म की अगेती खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली बलुई, दोमट या रेतीली मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसकी खेती ठंडी जलवायु में की जाती है इसकी बुआई के लिए पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए और इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुआई के बाद इसकी फसल करीब 45 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप शलजम की पूसा स्वेती किस्म की अगेती खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलेगी क्योकि ये मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है एक एकड़ में शलजम की पूसा स्वेती किस्म की अगेती खेती करने से करीब 250 से 270 क्विंटल तक हो सकती है आप इसकी खेती से 2 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है किसानों के लिए शलजम की पूसा स्वेती किस्म की अगेती खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।