इस सब्जी की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी और कमाई वाली होती है इसकी खेती में लागत बहुत कम आती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
गर्मियों के मौसम में करें इस सब्जी की खेती
लौकी की खेती में अच्छे उत्पादन के लिए अच्छी किस्म का चयन करना बहुत जरुरी काम होता है ये किस्म न केवल अधिक उपज देती है बल्कि इसकी डिमांड बाजार में खूब ज्यादा होती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है क्योकि ये खाने में मुलायम होती है लौकी की ये किस्म कई रोगों के प्रतिरोधक होती है आप इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है लौकी की काशी बहार किस्म की खेती की ये लौकी की एक लोकप्रिय किस्म है इसकी खेती खरीफ़ और जायद दोनों मौसम में की जा सकती है।

कैसे करें खेती
अगर आप लौकी की काशी बहार किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत या परेशानी नहीं होगी। लौकी की किस्म की खेती बरसात और गर्मी दोनों मौसम में की जाती है। लौकी की काशी बहार किस्म की खेती के लिए पहले खेत की जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में जैविक खाद डालनी चाहिए। इसकी बुआई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए बुआई के बाद लौकी की काशी बहार किस्म की फसल करीब 60 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी आमदनी
अगर आप लौकी की काशी बहार किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई और बंपर पैदावार दोनों देखने को मिलेगी। एक एकड़ में लौकी की काशी बहार किस्म की खेती करने से करीब 160 से 220 क्विंटल तक लौकी की पैदावार होती है आप इसकी खेती से करीब 1 से 2 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। लौकी की काशी बहार किस्म की खेती बहुत मुनाफे वाली साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।