इस सब्जी की खेती बहुत लाभकारी और अधिक मुनाफे वाली होती है इसकी डिमांड बाजार में खूब ज्यादा होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
बरसात में करें इस सब्जी की खेती
सेम की खेती बहुत लाभकारी होती है लेकिन सेम की खेती में अच्छी उपज के लिए उच्च गुणवत्ता वाली किस्म का चयन करना बहुत अधिक महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको सेम की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा पैदावार देने वाली होती है ये किस्म कई रोगों के प्रति प्रतिरोधी भी होती है आप सेम की इस किस्म की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है सेम की पूसा सेम-3 किस्म की खेती की ये सेम की एक उन्नत किस्म है जो लता के रूप में बढ़ती है। इसकी फलियाँ चौड़ी, मुलायम और बिना रेशे की होती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप पूसा सेम-3 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पूसा सेम-3 किस्म की खेती के लिए जून जुलाई का महीना बहुत अच्छा होता है पूसा सेम-3 किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट, चिकनी या रेतीली मिट्टी उपयुक्त होती है अच्छी उपज के लिए मिट्टी का pH 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए के लिए 1-1.5 मीटर पंक्ति से पंक्ति की दूरी और 90 सेमी की दूरी पर बुवाई करनी चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद पूसा सेम-3 किस्म की फसल करीब 80-90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप पूसा सेम-3 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में पूसा सेम-3 किस्म की खेती करने से करीब 170 क्विंटल तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये सेम की उच्च उपज देने वाली एक लोकप्रिय किस्म है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।