इस सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा होती है इसकी खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा होता है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी की खेती है।
जून में करें इस सब्जी की खेती
बरबटी की खेती के लिए उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाले किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको बरबटी की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है इस किस्म की फसल कम दिनों में तैयार हो जाती है और कई रोगों के प्रति रोधी होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है बरबटी की पूसा फाल्गुनी किस्म की खेती की ये बरबटी की एक छोटी झाड़ीनुमा उन्नत किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप बरबटी की पूसा फाल्गुनी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बरबटी की पूसा फाल्गुनी किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। मिट्टी का pH स्तर 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चयन करना चाहिए। बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के बाद बरबटी की पूसा फाल्गुनी किस्म की फसल करीब 60 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप बरबटी की पूसा फाल्गुनी किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में बरबटी की पूसा फाल्गुनी किस्म की खेती करने से करीब 70-75 क्विंटल तक पैदावार होती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये बरबटी की एक उच्च उपज देने वाली किस्म है।