मूंगफली की ये किस्म की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद और अधिक उपज देने वाली होती है इसकी खेती के ज्यादा दिन नहीं लगते है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
मूंगफली की ये किस्म की करें खेती
मूंगफली की खेती के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना चाहिए आज हम आपको मूंगफली की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है इस किस्म के पौधों की ऊंचाई लगभग 1 से 1.5 फीट होती है। मूंगफली के इस किस्म के दानों में तेल की मात्रा लगभग 50% होती है। इसकी खेती से न केवल ज्यादा उत्पादन मिलता है बल्कि इसकी डिमांड भी बाजार में बहुत होती है हम बात कर रहे है मूंगफली की गंगापुरी किस्म की खेती की ये मूंगफली की एक लोकप्रिय किस्म है जो कम समय में अधिक उपज देने के लिए जानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप मूंगफली की गंगापुरी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से समझना होगा जिससे करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मूंगफली की गंगापुरी किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली बलुई दोमट या हल्की दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। मिट्टी का पीएच मान 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और बीजों को उपचारित करना चाहिए। इसके बीजों को 5-6 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुवाई के बाद मूंगफली की गंगापुरी किस्म की फसल करीब 95-100 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप मूंगफली की गंगापुरी किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में मूंगफली की गंगापुरी किस्म की खेती करने से करीब 20-22 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है मूंगफली की गंगापुरी किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।