गर्मियों में फलों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त खरबूजे की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है तो चलिए जानते इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
गर्मियों में खरबूजे की इस किस्म की करें खेती
खरबूजे की ये वैरायटी खेती के लिए बहुत ज्यादा उपयुक्त होती है इसकी खेती से न केवल अधिक पैदावार मिलती है बल्कि इसकी मांग भी बाजार में बहुत ज्यादा होती है इस किस्म की खासियत ये है की ये कई रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है आप खरबूजे की इस किस्म की खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है खरबूजे की हिसार मधुर किस्म की खेती की ये खरबूजे की एक उन्नत किस्म है इसके फल गहरे लाल रंग के होते है जिन पर धारियां होती है और गूदा सुगंधित तथा नारंगी रंग का होता है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप खरबूजे की हिसार मधुर किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कई दिक्कत नहीं होगी। खरबूजे की हिसार मधुर किस्म की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसके पौधे इस किस्म के बीजों से ही लगाने चाहिए। खरबूजे की हिसार मधुर किस्म की बुवाई के लिए 5 से 6 फ़ीट की दूरी रखते हुए 40 से 50 सेंटीमीटर चौड़ी नालीनुमा लम्बी क्यारियों को तैयार करना चाहिए। इसकी खेती में वर्मी कम्पोस्ट और गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद खरबूजे की हिसार मधुर किस्म की फसल करीब 75 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप खरबूजे की हिसार मधुर किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त आमदनी के साथ अधिक बंपर उपज देखने को मिलेगी एक एकड़ में खरबूजे की हिसार मधुर किस्म की खेती करने से करीब 64 से 65 क्विंटल तक फल प्राप्त हो सकते है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा आराम से कमा सकते है। ये खरबूजे के अधिक पैदावार देने वाली किस्म है इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।