खरबूजे की ये किस्म खेती के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है क्योकि इसके फल जल्दी पककर तैयार हो जाते है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
खरबूजे की इस किस्म की करें खेती
खरबूजे की खेती में अधिक पैदावार और अच्छा मुनाफा कमाने के लिए अच्छी किस्म का चुनाव करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है अच्छी किस्म न केवल अधिक उपज देती है बल्कि कई कीट रोग के प्रति प्रतिरोधी भी होती है आज हम आपको एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो किसानों के लिए बहुत लाभकारी होती है खरबूजे की इस किस्म का फल गोल, जालीदार छिलके वाला होता है और उसका रंग हल्का भूरा होता है। औसत वजन 700-800 ग्राम होता है इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है हम बात कर रहे है खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म की खेती की ये खरबूजे की एक लोकप्रिय किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी और जीवांश युक्त बलुई या दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है मिट्टी का pH मान 5-7 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे इस किस्म के बीज द्वारा लगाए जाते है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद डालनी चाहिए बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 75 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार पैदावार देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म की खेती करने से करीब 200-250 क्विंटल का उत्पादन होता है आप इसकी खेती से 5 से 6 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। खरबूजे की ये किस्म उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है।