अमरूद की ये किस्म खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में काफी ज्यादा होती है तो चलिए जानते है कौन सी वैरायटी है।
मई जून में लगाएं अमरूद की ये किस्म
अमरूद की ये किस्म बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती में एक बार पौधों की रोपाई करने के बाद कई सालों तक ताबड़तोड़ कमाई होती है अमरूद की ये वैरायटी अपने स्वादिष्ट और मीठे फलों के लिए जानी जाती है जिनमें बीज कम होते है और गूदा मुलायम होता है। इसलिए लोग इसको खाना बहुत पसंद करते है। आप अमरूद की इस वैरायटी की खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है अमरूद की अर्का मृदुला किस्म की खेती की ये अमरूद की एक लोकप्रिय किस्म है जो अपने स्वादिष्ठ फलों के लिए प्रसिद्ध है।

कैसे करें खेती
अगर आप अमरूद की अर्का मृदुला किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अमरूद की अर्का मृदुला किस्म की खेती का सबसे अच्छा समय बरसात का मौसम होता है इसकी खेती के लिए 15°C से 35°C के बीच का तापमान उपयुक्त होता है। इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकास वाली बलुई दोमट, जलोढ़ मिट्टी उपयुक्त होती है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसकी खेती में पौधे लगाने के लिए 6×5 मीटर का फासला रखना चाहिए रोपाई के बाद अमरूद की अर्का मृदुला किस्म का पेड़ करीब 2 से 3 साल में फल देना शुरू कर देता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप अमरूद की अर्का मृदुला किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी मांग बाजार में खूब होती है एक एकड़ में अमरूद की अर्का मृदुला किस्म की खेती करने से करीब 20 टन की पैदावार हो सकती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये अमरूद की उच्च उपज देने वाली किस्म है।