लौकी की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है क्योकि ये मुलायम होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
जून में करें लौकी की इस किस्म की खेती
लौकी की ये किस्म खेती के लिए बहुत उपयुक्त होती है ये किस्म जल्दी पकती है और जल्दी फल देने लगती है इसलिए इसकी खेती में समय ज्यादा नहीं लगता है। इसकी खेती से न केवल अधिक उपज मिलती है बल्कि ये कई रोगों के प्रति रोधी भी होती है जिससे फसल को नुकसान कम होता है। आप लौकी की इस किस्म की खेती से बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है लौकी की पंजाब राउंड किस्म की खेती की ये एक गोल और छोटी आकार की लौकी की किस्म है जो जल्दी पकने वाली और अच्छी पैदावार वाली मानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप लौकी की पंजाब राउंड किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। लौकी की पंजाब राउंड किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली रेतीली दोमट या हल्की दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसकी बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। एक एकड़ में बुवाई के लिए आप लगभग 300 ग्राम बीज उपयोग कर सकते है इसकी खेती के गोबर की खाद और जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए बुवाई के बाद लौकी की पंजाब राउंड किस्म की फसल करीब 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप लौकी की पंजाब राउंड किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक एकड़ में लौकी की पंजाब राउंड किस्म की खेती करने से करीब 200 क्विंटल की पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये लौकी की एक उच्च उपज देने वाली किस्म है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।