मूंग की ये किस्म खेती के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। इसकी खेती में लागत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी किस्म है।
गर्मियों में करें मूंग की इस किस्म की खेती
गर्मियों के मौसम में मूंग की ये किस्म खेती के लिए बहुत लाभकारी होती है मूंग की इस किस्म की खासियत ये है की इसकी उपज क्षमता दूसरी किस्मों के मुकाबले बहुत अधिक है। ये मारुक्का इल्ली के प्रति प्रतिरोधी होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है मूंग की पूसा 1431 किस्म की खेती की ये मूंग की एक उच्च उपज देने वाली किस्म है इसकी फलियां काले रंग की होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप मूंग की पूसा 1431 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मूंग की पूसा 1431 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली बालू, दोमट और चिकनी मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसकी बुआई से पहले खेत की जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में जैविक खाद डालनी चाहिए। बुआई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। जिससे कीट लगने की समस्या नहीं रहती है। एक एकड़ में बुआई के लिए 8-10 किलो बीज की आवश्यकता होती है बुआई के बाद मूंग की पूसा 1431 किस्म की फसल करीब 55 से 66 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी आमदनी
अगर आप मूंग की पूसा 1431 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उपज के साथ जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में मूंग की पूसा 1431 किस्म की खेती करने से करीब 12 से 14 क्विंटल तक की पैदावार देखने को मिलती है। इसकी खेती से एक लाख रूपए की कमाई आराम से हो सकती है।