बरसात में लौकी की इस किस्म की खेती के लिए जून का महीना बहुत उपयुक्त माना जाता है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
जून में करें लौकी की ये किस्म की खेती
लौकी की ये किस्म खेती के लिए बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती से न केवल ज्यादा पैदावार मिलती है बल्कि ये कई रोगों के प्रति प्रतिरोधी भी होती है। इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है आप लौकी की इस किस्म की खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है लौकी की पूसा संतुष्टि 50 किस्म की खेती की ये लौकी की एक उन्नत किस्म है जो जल्दी तैयार हो जाती है। ये किस्म नाशपाती के आकार की होती है और रंग में हरी होती है।

कैसे करें खेती
अगर आप लौकी की पूसा संतुष्टि 50 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। लौकी की पूसा संतुष्टि 50 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में पोषक तत्व से भरपूर खाद डालनी चाहिए। बुवाई के लिए प्रति एकड़ 500-600 ग्राम बीज का उपयोग करना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद लौकी की पूसा संतुष्टि 50 किस्म करीब 60-65 दिनों में फल देने के लिए तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप लौकी की पूसा संतुष्टि 50 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक पैदावार देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में लौकी की पूसा संतुष्टि 50 किस्म की खेती करने से करीब 250 से 280 क्विंटल तक की पैदावार होती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये लौकी की एक उच्च उपज देने वाली किस्म है।