इस सब्जी की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक देखने को मिलती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी की खेती है।
जुलाई में करें इस लाल सब्जी की खेती
इस सब्जी की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योकि इसकी खेती में लागत बेहद कम और मुनाफा बहुत ज्यादा होता है इसे सब्जी के रूप में या सूखे बीजों को दाल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बहुत ज्यादा पोषक तत्व के गुण होते है जो पौधे को भरपूर पोषण देते है इसकी खेती से न केवल ज्यादा उपज प्राप्त होती है बल्कि ये मार्केट में बहुत डिमांडिंग भी होती है हम बात कर रहे है लाल बरबटी की खेती की जिसे लोबिया या चवली के नाम से भी जाना जाता है ये एक लोकप्रिय सब्जी है जिसकी खेती भारत में सफलतापूर्वक की जाती है।

लाल बरबटी की खेती
अगर आप लाल बरबटी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। लाल बरबटी की खेती विभिन्न प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है लेकिन अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई 12.5-20 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर की दर से की जाती है। इसकी खेती में खरपतवारों को समय-समय पर हटाना चाहिए ताकि वे फसल के विकास में बाधा न डालें। बुवाई के बाद लाल बरबटी की फसल करीब 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप लाल बरबटी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक एकड़ में लाल बरबटी की खेती करने से करीब 200 से 250 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है। आप इसकी खेती से 4 से 5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है लाल बरबटी की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।