गेंदे की ये वैरायटी की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में अधिक देखने को मिलती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
अप्रैल में करें गेंदे की इस वैरायटी की खेती
आज हम आपको गेंदे के फूल की एक ऐसी वैरायटी की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है। गेंदे की इस किस्म की खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है और कम दिनों में फसल तैयार हो जाती है गेंदे की इस किस्म से न केवल अधिक उपज मिलती है बल्कि किसानों को बीज उत्पादन के जरिए अतिरिक्त आय का मौका भी मिलता है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है गेंदे की अर्का भानु किस्म की खेती की ये गेंदे की एक नई किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप गेंदे की अर्का भानु किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। गेंदे की अर्का भानु किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ और हल्की मिट्टी उपयुक्त होती है अच्छी उपज के लिए मिट्टी का pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
कितनी होगी कमाई
अगर आप गेंदे की अर्का भानु किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ अधिक पैदावार भी देखने को मिलेगी। एक एकड़ में गेंदे की अर्का भानु किस्म की खेती करने से करीब 83-93 क्विंटल तक पैदावार मिलती है इस किस्म की खासियत ये है की ये सजावट के लिए उत्तम लगभग 7 दिनों तक ताज़ा रहती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है।