इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती में लागत मेहनत कम आती है और कम समय में फसल पककर तैयार भी हो जाती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
इस फसल की करें खेती
उड़द की ये किस्म खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में अधिक होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है उड़द की इस किस्म के दाने मोटे और चमकदार होते है और ये किस्म कुछ सामान्य रोगों के प्रतिरोधी होती है इस किस्म की खासियत ये है की ये किस्म अन्य किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देती है हम बात कर रहे है प्रताप उड़द किस्म की खेती की एक उड़द की अच्छी किस्म है ये किस्म अन्य किस्मों से 10-15% अधिक उत्पादन देती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप प्रताप उड़द किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। प्रताप उड़द किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए। बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। बुवाई के लिए प्रति एकड़ 6-8 किलोग्राम बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुवाई के बाद प्रताप उड़द किस्म की फसल करीब 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप प्रताप उड़द किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में प्रताप उड़द किस्म की खेती करने से करीब 10-11 क्विंटल का उत्पादन होता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है ये उड़द की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।