फरवरी-मार्च में खाली पड़े खेत में करें इस फसल की खेती, मार्केट में है खूब डिमांड खेती से हो जाएंगे मालामाल, जाने नाम

On: Thursday, February 13, 2025 9:28 AM
फरवरी-मार्च में खाली पड़े खेत में करें इस फसल की खेती, मार्केट में है खूब डिमांड खेती से हो जाएंगे मालामाल, जाने नाम

फरवरी मार्च के महीने में रबी सीजन की कई फसलों की कटाई की जाती है जिससे खेत खाली हो जाते है खाली खेत छोड़ने के बजाए किसान इस फूल की खेती कर सकते है। इसकी खेती में लागत बहुत कम आती है और कमाई बहुत जबरदस्त होती है। तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।

फरवरी-मार्च में करें इस फसल की खेती

फरवरी-मार्च में रबी सीजन की कई फसलें काटी जाती है इनमें गेहूं, जौ, मसूर, चना, मटर, अलसी, सरसों, आलू जैसी कई फसलों की कटाई होती है जिससे खेत खाली हो जाते है खाली खेतों में आप इस फसल की बुवाई कर सकते है इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है इस फूल का इस्तेमाल सजावट, माला, जैसी कई चीजों में होता है इसकी खेती में ज्यादा खर्चा भी नहीं आता है हम बात कर रहे है पूसा बसंती गेंदा की खेती की पूसा बसंती गेंदे की एक किस्म है इसकी खेती भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में की जाती है इस किस्म के फूल पीले रंग के होते हैं और मध्यम आकार के होते है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

यह भी पढ़े फरवरी के महीने में करें इस फसल की खेती, मार्केट में है खूब डिमाडं 120 दिन में खेती से बन जाएंगे धन्ना सेठ, जाने नाम

पूसा बसंती गेंदा की खेती

अगर आप पूसा बसंती गेंदा की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पूसा बसंती गेंदा की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है अच्छी उपज के लिए भूमि का पीएच मान 7 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती में पौधों को एक-एक फ़ीट की दूरी पर लगाना चाहिए बुवाई के बाद पूसा बसंती गेंदा की फसल करीब 135 से 145 दिनों में तैयार हो जाती है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप पूसा बसंती गेंदा की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि पूसा बसंती गेंदे की डिमांड बाजार में बहुत रहती है। एक एकड़ में पूसा बसंती गेंदा की खेती करने से 80 से 100 क्विंटल तक ताजे फूलों की पैदावार होती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है पूसा बसंती गेंदा की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।

यह भी पढ़े अगेती गेहूं की कटाई के बाद करें गन्ने की ये किस्म की बुआई, कम दिनों में होने लगेगी पैसों की बरसात, जाने बसंत ऋतु में बुआई का तरीका

Leave a Comment