सितंबर-अक्टूबर में करें इस फसल की खेती, 12-18 हजार रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा भाव 1 लाख से अधिक होगा शुद्ध मुनाफा, जाने नाम

On: Saturday, September 13, 2025 6:16 PM
सितंबर-अक्टूबर में करें इस फसल की खेती, 12-18 हजार रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा भाव 1 लाख से अधिक होगा शुद्ध मुनाफा, जाने नाम

इस औषधीय फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी कीमत और मांग बाजार में बहुत अधिक होती है। तो चलिए जानते है कौन सी फसल है।

सितंबर-अक्टूबर में करें इस फसल की खेती

आज हम आपको एक ऐसी फसल की खेती के बारे में बता रहे है जो कम लागत में बहुत ज्यादा मुनाफा कराने वाली होती है। इस फसल का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं, वजन घटाने, पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कई रोगों को ठीक करने में होता है कम संसाधनों में भी जबरदस्त मुनाफा देने की वजह से ये गेहूं, सरसों जैसी पारंपरिक फसलों से बेहतर विकल्प है। इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है हम आपको ईसबगोल की खेती के बारे में बता रहे है ईसबगोल की खेती की खेती एक लाभदायक व्यवसाय की तरह साबित होती है।

ईसबगोल की खेती

ईसबगोल की खेती के लिए सितंबर-अक्टूबर का महीना सबसे आदर्श होता है इसकी खेती के लिए ठंडी और शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है इसकी बुवाई से पहले खेत को जोतकर तैयार किया जाता है और मिट्टी में गोबर की कम्पोस्ट खाद डाली जाती है। बुवाई के लिए लगभग 5 से 7.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज की जरूरत होती है। इसके बीजों को 1-2 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए ईसबगोल की खेती में 3-4 बार सिंचाई की जरूरत होती है। इसकी खेती में संतुलित मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम का उपयोग करना चाहिए बुवाई के बाद ईसबगोल की फसल लगभग 100-120 दिनों में तैयार हो जाती है।

जाने उत्पादन क्षमता

ईसबगोल की खेती में बहुत जबरदस्त कमाई और पैदावार देखने को मिलती है ये मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है एक हेक्टेयर में ईसबगोल की खेती करने से लगभग 10 से 15 क्विंटल तक का उत्पादन होता है ईसबगोल मार्केट में 12-18 हजार रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर बिकती है आप इसकी खेती से 2 से 2.5 रुपए की कमाई कर सकते है।

ईसबगोल की खेती में लागत

ईसबगोल की खेती में लागत की बात की जाए तो एक हेक्‍टेयर में लगभग 35,000 से 40,000 रुपए तक की लागत आ सकती है। इसकी खेती में जुताई, बीज, बुआई मजदूरी, उर्वरक, सिंचाई, निराई-गुड़ाई और कटाई जैसी चीजों पर खर्चा होता है। आप इसकी खेती में लागत काटने के बाद लगभग 1.5 से 2 लाख का शुद्ध मुनाफा कमा सकते है।

यह भी पढ़े अबकी बार गेहूं बोएँ या सरसों, किस फसल में है कम लागत मेहनत में सबसे ज्यादा मुनाफा, जाने अधिक मुनाफे वाली सटीक फसल