फरवरी का महीना इन बेल वाली सब्जियों की खेती के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है इन सब्जियों की डिमांड बाजार में खूब अधिक मात्रा में होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी सब्जियों की खेती है।
फरवरी में करें ये बेल वाली सब्जियों की खेती
ये 2 बेल वाली सब्जियों की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है क्योकि लोग इन सब्जियों का सेवन करना बहुत पसंद करते है और ये सेहत के लिए भी बहुत पौष्टिक और फायदेमंद होती है। इसलिए इनकी बिक्री बाजार में खूब होती है। इन सब्जियों की खेती में लागत बहुत कम आती है और कम दिनों में बहुत बंपर उत्पादन देती है। आप इन सब्जियों की खेती से बहुत ज्यादा जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है। तो चलिए जानते है कौन सी सब्जियों की खेती है।
लौकी की खेती
फरवरी के महीने में आप घीया यानि लौकी की खेती कर सकते है रबी सीज़न में लौकी की अगेती खेती करने से मंडी में इसकी कीमत अच्छी मिलती है। लौकी की अगेती खेती के लिए मध्य जनवरी में नर्सरी तैयार करनी होती है और फरवरी में खेत में पौधों की रोपाई करनी चाहिए। लौकी की खेती के लिए खेत में मचान बनाकर उचित जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। इसकी बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 60 दिनों में तैयार हो जाती है। आप इसकी खेती से एक एकड़ में 1 से 1.5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है।

खीरे की पूसा उदय किस्म की खेती
फरवरी में आप खीरे की पूसा उदय किस्म की खेती कर सकते है पूसा उदय खीरे की एक लोकप्रिय हाइब्रिड किस्म है ये बुवाई के बाद पहली तुड़ाई के लिए 50 से 55 दिनों में तैयार हो जाती है किसान इसको अगेती खेती के लिए फरवरी में लगा सकते है। खीरे की पूसा उदय किस्म 200 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है। आप एक हेक्टेयर में इसकी खेती से 1 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है क्योकि मार्किट में इसकी डिमांड खूब ज्यादा मात्रा में होती है।
