धान की ये किस्म खेती के लिए बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती में लागत, मेहनत, समय और पानी सब कम लगता है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
मई जून में करें धान की ये किस्म की खेती
आज हम आपको धान की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो कम समय में बहुत ज्यादा उपज देती है इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना करना बहुत पसंद करते है। इसकी खासियत ये है की इसकी खेती में ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है ये कम समय में तैयार हो जाती है और पराली जलाने की समस्या को कम करने में मदद करती है क्योंकि इसे जल्दी पकने से, किसानों को अगली फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए अधिक समय मिल जाता है हम बात कर रहे है धान की पूसा-2090 किस्म की खेती की ये धान की एक उन्नत किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की पूसा-2090 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती के समय कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। धान की पूसा-2090 किस्म की खेती के लिए अच्छी जलधारण क्षमता वाली चिकनी, मटियार या मटियार दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसकी रोपाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए इसकी मई में पहले नर्सरी तैयार की जाती है फिर जून में रोपाई करनी चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। रोपाई के बाद इसकी फसल करीब 120-125 दिनों में पक जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप धान की पूसा-2090 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त बंपर पैदावार देखने को मिलेगी एक एकड़ में धान की पूसा-2090 किस्म की खेती करने से करीब 34-35 क्विंटल तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये एक कम अवधि वाली और उच्च उपज वाली धान की किस्म है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।
यह भी पढ़े Gardening tips: तुलसी के पौधे में डालें ये 3 चमत्कारी चीज, 45 डिग्री तापमान में भी हरी-भरी-घनी रहेगी तुलसी, जाने नाम

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद












