अक्टूबर में करें इन 5 सब्जियों की खेती, सर्दियों में ATM मशीन बनेगा खेत, पैसों से मिलेगी गर्मी

On: Thursday, October 9, 2025 3:00 PM
अक्टूबर में फूलगोभी और पत्तागोभी की खेती

अगर अक्टूबर में सब्जियों की खेती करना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं कि इस समय कौन-सी सब्जियाँ लगाने पर मुनाफा मिलेगा।

मटर की खेती

अगर पहली बार सब्जियों की खेती करने जा रहे हैं तो मटर एक अच्छा विकल्प है। मटर की खेती समय पर करने पर या फिर थोड़ी देर से भी की जाए, तो भी अच्छा फायदा होता है। मंडी में जो किसान शुरुआत में मटर पहुँचाते हैं, उन्हें अधिक कीमत मिलती है और जो अंत में बेचते हैं, उन्हें भी अच्छा भाव मिल जाता है।

सर्दियों में मटर की बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। इसमें एक फायदा यह है कि चाहे मंडी में कितनी भी आवक हो, मटर के किसानों को अच्छा दाम मिल ही जाता है। साथ ही, सर्दियों में मटर की फसल को नुकसान भी नहीं होता। इसलिए अक्टूबर में मटर की खेती की जा सकती है।

लहसुन की खेती

अक्टूबर में लहसुन की खेती भी की जा सकती है। कई ऐसी वैरायटी हैं, जो अच्छा उत्पादन देती हैं। आप हाइब्रिड और देसी वैरायटी का चयन कर सकते हैं। अगर जैविक खेती करना चाहते हैं, तो देसी वैरायटी उपयुक्त रहेगी। लहसुन की मांग पूरे साल बनी रहती है। कम मेहनत और कम लागत में भी अच्छी कमाई की जा सकती है। साथ ही, लहसुन को लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है।

पत्तेदार सब्जियों की खेती

अक्टूबर में पत्तेदार सब्जियों की खेती करना फायदेमंद होता है, जैसे पालक, लाल भाजी, हरी साग, और धनिया। इन सब्जियों की मंडी में अच्छी डिमांड रहती है और सेहत के लिए भी यह काफी लाभकारी होती हैं। इनकी खेती से जल्दी आमदनी शुरू हो जाती है।

ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी की खेती

अक्टूबर में फूलगोभी और पत्तागोभी की खेती की जा सकती है। जो किसान शहरों के पास खेती करते हैं, वे ब्रोकली की खेती कर सकते हैं क्योंकि शहरों में इसकी अच्छी डिमांड और कीमत मिलती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में किसान फूलगोभी और पत्तागोभी की खेती कर सकते हैं। फूलगोभी की अब कई रंगीन वैरायटी भी आ चुकी हैं, जिनसे अच्छा लाभ मिल सकता है।

आलू की खेती

इस समय आलू की खेती भी की जा सकती है। आलू की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। किसान को ऐसी वैरायटी चुननी चाहिए, जो उनकी बिक्री योजना और बाज़ार की माँग के अनुसार हो। यदि एक बार में बिक्री करना चाहते हैं, तो 60 दिन वाली वैरायटी लगाएँ।

अगर लंबे समय तक भंडारण करना चाहते हैं, तो 120 दिन वाली वैरायटी बेहतर रहेगी। यदि आप किसी नई किस्म की तलाश में हैं, तो जामुन रंग वाला आलू एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

एक साथ करें कई सब्जियों की खेती

अगर किसान सब्जियों की खेती में नुकसान से बचना चाहते हैं, तो उन्हें एक साथ कई सब्जियों की खेती करनी चाहिए। जैसे कि यदि फूलगोभी लगा रहे हैं, तो उसके साथ पत्तागोभी और ब्रोकली भी लगा सकते हैं। साथ ही, धनिया भी साथ में लगाना चाहिए। सर्दियों में मटर की खेती तो जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इसकी मांग और भाव दोनों बेहतर होते हैं।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर में तारामीरा की खेती से प्रति हेक्टेयर 60 हजार रु कमा सकते हैं किसान, जानिए कीमत और मिलने वाला उत्पादन