ऐसे करें कीवी की खेती सालाना होगी 15 लाख रु की कमाई, जानिए कौन-सी किस्म देती है ज्यादा मुनाफा

ऐसे करें कीवी की खेती सालाना होगी 15 लाख रु की कमाई, जानिए कौन-सी किस्म देती है ज्यादा मुनाफा। जिससे आपको पता रहे कीवी की खेती के बारे में पूरी जानकारी।

कीवी की खेती

कीवी की खेती करके किसान मालामाल हो सकते हैं। लेकिन उसके लिए किसानों को कीवी की खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आज हम कीवी की खेती कैसे की जाती है, कौन-सी किस्म बढ़िया रहती है। कीवी की खेती में कितना फायदा है। यह सारी जानकारी लेंगे। लेकिन उससे पहले हम जान लेते हैं कि कीवी की कितनी ज्यादा डिमांड है।

कीवी की मांग

कीवी की मांग इस समय देशभर में है। कीवी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। जिसके कारण लोग इसका सेवन कर रहे हैं। चाहे इसकी कीमत जो भी हो। बता दे कि कीवी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी ज्यादातर मरीजों को कीवी खाने के लिए लिखते हैं। इसी वजह से कीवी की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। लोग ज्यादा से ज्यादा कीवी खरीद कर खा रहे हैं। जबकि की कीवी की कीमत आम फलों से कहीं ज्यादा होती है। चलिए जानते हैं कीवी की खेती कहां की जाती है।

कीवी की खेती कहाँ होती है

कीवी की खेती की बात करें तो यह ठंडी जगह पर की जाती है। जी हां आपको बता दे की जहां गर्म हवाएं चलती है वहां कीवी की खेती नहीं हो पाती। क्योंकि इससे पौधों को नुकसान होता है। वही मिट्टी के बात कर तो कीवी की खेती करने से पहले ही आपको मिट्टी का पीएच मान जान लेना चाहिए। इसकी खेती बलुई दोमट, गहरी दोमट और अम्लीय वाली मिट्टी में की जाती है।

जब कीवी का पौधा लगाया जाता है तो उस समय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहे तो बेहतर होता है। इस तरह आप समझ सकते हैं कि कीवी की खेती वहां की जाती है, जहां का मौसम ठंडा रहता है और ऊंचाइयों में की जाती है ताकि वहां ठंडी हवाएं चले जिससे कीवी का पौधा अच्छे से बड़ा हो। चलिए जानते हैं कीवी की कौन सी किस्म है जिनकी खेती करके किसान ज्यादा कमाई कर सकते हैं।

ऐसे करें कीवी की खेती सालाना होगी 15 लाख रु की कमाई, जानिए कौन-सी किस्म देती है ज्यादा मुनाफा

यह भी पढ़े- 2 महीने में होगी 2 से 3 लाख रु की कमाई, ऐसे लगाए ये नगदी फसल, युवा किसान इससे हुआ धनवान, आप भी जानिए कैसे

कीवी की खेती के लिए बढ़िया किस्मे

यहां पर हम कीवी के कुछ बढ़िया किस्म के बारे में जानेंगे। जिन्हें अपने देश में लगाया जा सकता है। तो बता दे की मोंटी, एलीसन, ब्रूनो, एबॉट, हेवर्ड, और टुमयूरी आदि किस्म की कीवी अच्छी है। जिन्हें अपने देश में लगा सकते हैं। उनकी मांग ज्यादा रहती है। जिसमें सबसे बढ़िया की बात करें तो हेवर्ड का चुनाव कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कीवी की खेती में कितना समय लगता है और इससे होने वाली कमाई कितनी है।

कीवी की खेती में निवेश और कमाई

कीवी की खेती से होने वाली कमाई की बात करें तो जैसा कि हमने शुरू में ही बताया इससे सालाना 10 से 15 लाख रुपए की कमाई की जा सकती है। जिसमें अगर 1 हेक्टेयर में इसकी खेती करते हैं तो ही इतना ज्यादा मुनाफा होगा। क्योंकि एक पेड़ से 40 से 60 किलो तक कीवी मिल जाती है। वही एक हेक्टेयर से 10 से 15 टन तक टीवी के फल मिल जाएंगे।

जिससे यह कमाई आराम से हो जाती है। लेकिन इसके लिए कीवी की खेती उचित जलवायु के अनुसार ही करनी चाहिए। जिसमें लगने वाले समय की बात करें तो कीवी के पौधे को तैयार होने में 4 से 5 साल का समय लगता है। यानी कि एक लंबे समय तक इसका इंतजार करना होगा। लेकिन सब्र का फल भी मिलता है।

यह भी पढ़े- किसान की हुई चांदी, खरबूजा लगाकर की 3 लाख की कमाई, जानिये कितने एकड़ में लगाया और कितना आया खर्चा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद