आज के समय में खेती कई नई तकनीको से की जाती है किसानों को अलग-अलग तरह से खेती करने पर अधिक आय प्राप्त होती है तो चलिए एक खास फायदेमंद तकनीक के बारे में जानें-
नेट हाउस में खीरे की खेती
आज के समय में नेट हाउस में खीरे की खेती बहुत ही फायदेमंद साबित हो रही है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें उत्पादन के साथ-साथ आय भी बहुत ज्यादा मिलती है। इस तकनीक से खेती करने पर फसल पर किसी प्रकार का कोई बुरा असर देखने को नहीं मिलता है। फसल कई प्रकार की समस्याओं से लड़ने में मददगार होती है।
नेट हाउस के कई प्रकार है जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं जिसमें फैन-पैड पॉलीहाउस, प्राकृतिक रूप से हवादार पॉली हाउस, कीट रोधी नेट हाउस शामिल है। इसमें खेती करने के कई फायदे हैं साथ ही सरकार की तरफ से इस पर सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। किसान इसका लाभ उठा सकते हैं और इसमें खेती कर उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ा सकते है जिससे आमदनी अच्छी होगी।

कई फसलों का होगा उत्पादन
कम जमीन से अधिक कमाई करने के लिए नेट हाउस में खेती एक अच्छा विकल्प है। नेट हाउस में फसल लगाने के कई सारे फायदे हैं जैसे अगर आप वैसे सामान्य तरीके से खेती करते हैं तो केवल एक ही फसल का उत्पादन कर सकते हैं लेकिन नेट हाउस के जरिए अगर आप खेती करते हैं तो इसमें आप एक के बाद एक तीन फसलों का उत्पादन कर सकते हैं। अगर खीरे की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ खास किस्म का चुनाव करना होगा जिसमें आप टर्मिनेटर, वाई-225, किंगस्टार, मल्टीस्टार, काफ्का, गुरका और फाडिया आदि का इस्तेमाल कर सकते है। इसके आलावा किसान अपने मंडी की डिमांड का भी ध्यान रखे।
नेट हाउस के अन्य फायदे जानें
नेट हाउस में खेती करने से कई खर्चे कम हो जाते है जैसे कि इससे पौधे पर कीट नहीं लगते हैं और स्वस्थ पौधे उगते हैं। जिससे कई बार कीटनाशक का खर्चा बचेगा। नेट हाउस की वजह से कीड़े अंदर नहीं जा पाते हैं। साथ ही फसलों पर उतनी ही धूप जा पाती है जितनी फसलों के लिए जरूरी होती है। इतना ही नहीं अगर किसान मोनो नेट लगाते है तो ठंड के समय इसको दिन में खोल कर रखा जा सकता है और शाम के समय में बंद किया जा सकता है। इस प्रकार नेट हाउस में खेती करने के कई सारे फायदे हैं। इसी लिए सरकार इसपर किसानों को अनुदान देती है।