सर्दी में मुनाफा देने वाली फसल की तलाश में हैं, तो आपको बताते हैं 2 से 3 महीने में तैयार होने वाली कम खर्चीली फसल की जानकारी।
सर्दी में मुनाफा देने वाली फसल
सर्दी में अधिक मुनाफा देने वाली कई तरह की फसलें हैं, जिनकी खेती किसान करते हैं। इनमें से एक है गाजर की फसल, जो कम समय में तैयार हो जाती है और इसमें खर्चा भी अपेक्षाकृत कम आता है। रोग-कीट की समस्या भी कम रहती है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है।
आपको बता दें कि बाराबंकी जिले के सहेेलिया गांव के किसान यादव 2 बीघा जमीन में गाजर की खेती करके एक लाख रुपये तक की आमदनी कमा रहे हैं, जो कि पारंपरिक फसलों की तुलना में काफी अधिक लाभदायक है। आइए जानते हैं उन्होंने इसकी खेती के बारे में क्या जानकारी दी है, कितना खर्चा आता है और किस तरीके से खेती करते हैं।
किसान गाजर की खेती कैसे करते हैं?
गाजर की खेती कम अनुभवी किसान भी आसानी से कर सकते हैं। किसान ने बताया कि सबसे पहले वे खेत की तैयारी करते हैं। इसके लिए 2 से 3 बार गहरी जुताई की जाती है, जिससे मिट्टी अच्छी तरह भुरभुरी हो जाती है। आखिरी जुताई से पहले पुरानी गोबर की खाद मिट्टी में मिलाई जाती है, जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है। इसके बाद अच्छी गुणवत्ता वाले बीज की बुवाई की जाती है। लगभग दो हफ्ते बाद पहली सिंचाई की जाती है और बीच में हल्की मात्रा में यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फसल का विकास तेज होता है।
ढाई से 3 महीने में यह फसल तैयार हो जाती है और किसान के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। इसकी खेती के लिए दोमट भूमि अच्छी रहती है, जहाँ पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक हो, यानी खेत में पानी रुकना नहीं चाहिए।
गाजर की फसल में खर्चा
गाजर की खेती में खेत की तैयारी, खाद–उर्वरक, सिंचाई, निराई–गुड़ाई, परिवहन आदि पर खर्च आता है। यदि किसान के पास सिंचाई की सुविधा है और खेत के काम किसान स्वयं करते हैं, तो प्रति बीघा लगभग ₹10,000 से ₹12,000 तक की लागत आती है, जैसा कि किसान ने बताया।
इसके बाद किसान लाखों रुपये तक की आमदनी प्राप्त कर लेते हैं, क्योंकि गाजर की मांग लगातार बढ़ रही है। गाजर का हलवा, जूस और कई अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। यदि गाजर की गुणवत्ता अच्छी हो और देखने में भी आकर्षक हो, तो इसकी बिक्री आसानी से हो जाती है। सर्दी के साथ-साथ अन्य सीजन में भी इसकी मांग बनी रहती है। इसलिए गाजर की खेती किसानों के लिए एक बेहतरीन और लाभदायक विकल्प है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













