सोयाबीन और मक्का लगाने जा रहे हैं तो बता दे कि इससे ज्यादा मुनाफा दूसरी फसल से हो सकता है, जिसमें प्रति हेक्टर 2 लाख रुपए की कमाई की जा सकती है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
जून-जुलाई में खेती के लिए फसल
जून-जुलाई में किसान कई तरह की फसले लगा सकते हैं, जिसमें धान, मक्का, सोयाबीन आदि फसलों का विकल्प किसानों के पास रहता हैं। लेकिन आपको बता दे की राजस्थान के नागौर जिले के किसान कपास की खेती करने जा रहे हैं। जिससे प्रति हेक्टेयर ₹200000 की आमदनी ली जा सकती है। क्योंकि कपास की डिमांड बढ़िया है, कपड़ा उद्योग में कपास की मांग की जाती है। भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग है। जिससे किसानों को अच्छी कीमत भी मिलती है। जिसके लिए किसानों को बढ़िया वैरायटी का चयन करना चाहिए, तो चलिए उसके बारे में जानते हैं।
उन्नत किस्म
किसी भी फसल को किसान लगाते हैं तो उसकी उन्नत किस्म का चुनाव करना चाहिए। इससे उनकी फसल बेहतर होती है, जिसमें कपास की उन्नत किस्म की बात करें तो बीटी कपास के अलावा यह सभी LRK-516, NCEH-6, MRC-7351, F-1861 किस्म भी बढ़िया है। कपास की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी भी बढ़िया होती है। जिसमें मिट्टी का पीएच मान 6 से 7.5 के बीच हो तो बेहतर होता है।
जिन इलाकों में 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाता है वहां पर कपास की खेती कर सकते हैं। इसके अलावा बरसात का मौसम है, इसलिए ध्यान रखें खेत में पानी ना रुके। जिसके लिए गहरी जुताई करें, ताकि जमीन की जल धारण करने की क्षमता बढ़ जाए।
प्रति एक्टर मिलने वाला उत्पादन
कपास की खेती अगर किसान सही तरीके से करते हैं तो उन्हें अच्छा उत्पादन मिल सकता है। जिसमें देसी कपास की वैरायटी में 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और अन्य वैरायटी में 20 से 40 क्विंटल तक उत्पादन भी लिया जा सकता है। अमेरिका शंकर किस्म में 30 क्विंटल, बीटी कपास में 30 से 40 क्विंटल तक उत्पादन किसान भाई ले सकते हैं। जिससे प्रति हेक्टेयर 1.5 लाख से लेकर 2 लाख तक की आमदनी किसान ले सकते हैं। कपास की खेती से जैसा उत्पादन मिलेगा गुणवत्ता जैसी होगी उस हिसाब से आमदनी होगी।
यह भी पढ़े- धान की नर्सरी में एक भी खरपतवार नहीं दिखाई देगा, यह 3 दवा है जिनके छिड़काव से घास का नाश हो जाता है