गाय पालन करके अगर अच्छा-खासा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कौन-सी गाय अच्छी होती है, जो ज़्यादा दूध देने वाली गाय के नाम से जानी जाती हैं।
ज़्यादा दूध देने वाली गाय के नाम
कुछ गायें हैं जो दूध देने में भैंस की तरह आगे हैं। अगर आप भैंस का पालन नहीं करना चाहते, तो इन गायों का चयन कर सकते हैं। यह भी भैंस की तरह ज़्यादा मात्रा में दूध देती हैं। तो चलिए, उनके नाम जानते हैं। साथ ही आपको अंत में कुछ विदेशी नस्लों के नाम भी बताएंगे, लेकिन पहले देसी नस्ल की टॉप 3 गायों के बारे में जान लेते हैं।
साहीवाल नस्ल की गाय
साहीवाल नस्ल की गाय अपने देश में ज़्यादा दूध देने वाली गाय की नस्ल मानी जाती है। यह एक दिन में 15 से 25 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इसका स्वभाव भी अच्छा होता है। पंजाब और राजस्थान के क्षेत्र में साहीवाल नस्ल की गायें आपको अधिक देखने को मिलेंगी। वहां से लेंगे तो बहुत ज़्यादा अच्छी बात होगी।
हरियाणा नस्ल की गाय
हरियाणा नस्ल की गाय भी बहुत शानदार होती है। यह 10 से 15 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इसका शरीर मज़बूत होता है और यह श्रमशील स्वभाव की होती है। आपको बता दें कि यह गाय खेती के कामों में भी किसानों की मदद करती है।

गिर नस्ल की गाय
गिर नस्ल की गाय, जो कि गुजरात के गिर जंगल से जुड़ी हुई है, एक देसी नस्ल की गाय है। यह 10 से 20 लीटर तक प्रतिदिन दूध देने की क्षमता रखती है। इसका दूध A2 क्वालिटी का होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, और आजकल इसकी बहुत ज़्यादा डिमांड भी है। इसे देखकर आप आसानी से पहचान सकते हैं, क्योंकि इसके कान पान के पत्ते जैसे होते हैं, वहीं इसके सींग ऊपर की ओर मुड़े हुए होते हैं। इस गाय को “स्वर्ण कपिला” भी कहते है।
ज़्यादा दूध देने वाली विदेशी नस्ल की गाय
अगर आप देसी नहीं बल्कि विदेशी नस्ल की गाय का पालन करना चाहते हैं, तो होल्सटीन फ्रिसियन (Holstein Friesian) बढ़िया वैरायटी है। यह गाय 20 लीटर तक दूध दे सकती है। इसके अलावा जर्सी गाय, होल्सटीन फ्रिसियन क्रॉस भी अच्छे विकल्प हैं। इनका चयन भी कर सकते हैं।
अगर आप डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं, तो आपको सरकार की योजनाओं का भी पता कर लेना चाहिए। वहां पर भी गाय पालन के लिए बहुत सारी योजनाएं चलती हैं, जिससे अनुदान मिल जाता है और खर्चा कम हो जाता है।
यह भी पढ़े- बकरी पालन होगा सस्ते में, 90% सब्सिडी पर 1 बकरा और 10 बकरी दे रही सरकार, मिलेगा प्रशिक्षण भी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












