कपास की खेती से किसानों की खुलेगी किस्मत, कमाई होगी इतनी की लोग हो जाएंगे हैरान

आज के समय में भारत देश में बहुत बड़े स्तर पर कपास की खेती की जाती है। जिसमें मुख्यतः महाराष्ट्र में इसकी खेती बहुत ज्यादा की जाती है। आपको बता दे कि किसान भाई अगर कपास की खेती करते हैं तो यह एक नगदी फसल है जिसकी खेती करके अच्छा खासा मुनाफा कमाया जाता है। कपास की खेती किसानों को लाखों में कमाई प्राप्त होती है।

जितनी आसानी से इसकी खेती की जाती है उतनी आसानी से इसे कमाई भी होती है। साथ ही इसका कई तरह से इस्तेमाल भी किया जाता है जिसकी वजह से मार्केट में इसकी बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कपास की खेती कैसे करें

कपास की खेती करने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। आपको बता दे किसकी खेती के लिए सबसे पहले आपको जलवायु पर ध्यान देना होता है। इसकी खेती के लिए स्वच्छ गर्म और शुष्क जलवायु बहुत अच्छी मानी जाती है। इसको अलग-अलग स्टेज पर अलग-अलग तापमान की जरूरत पड़ती है। साथ ही इसकी बीजों के अंकुरण के लिए लगभग 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अच्छा विकास करने के लिए 20 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़े: रंगीन फूलगोभी बनी किसानों के लिए कमाई का बेहतरीन जरिया, बाजारों में मिल रहे मुंह मांगे दाम

इसकी खेती करने के लिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि खेती को अच्छे से तैयार कर लेना होता है मिट्टी भुरभुरी कर लेनी होती है। इसके बाद में आपको गोबर खेत में मिला देना होता है ताकि खेत उपजाऊ बन जाए इसके बाद आपको इसकी बुवाई करनी होती है। आपको इसके बीच को दो से तीन सेंटीमीटर की गहराई पर लगाना चाहिए। साथ ही 15 10 से 15 दिनों में इसकी सिंचाई करनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें की सिंचाई हल्की होनी चाहिए। इस प्रकार आप कपास की खेती कर सकते हैं।

कपास का इस्तेमाल

कपास का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दे की कपास से कपड़ा और रस्सिया तैयार की जाती है। इसके साथ ही इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है जो कि पशुओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से इसकी मार्केट में अच्छी खासी डिमांड रहती है।

कपास से कमाई

कपास की खेती अगर आप करते हैं तो आपको बता दे कि इसकी खेती से आपको अच्छा खासा मोटा पैसा प्राप्त होता है। अगर आप कपास की खेती एक एकड़ जमीन में करते हैं तो आपको बता दे कि इसकी खेती से आपको एक एकड़ जमीन में 4.8 लाख रुपए की कमाई आराम से हो जाती है। इस प्रकार आपके पास की खेती से जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: जीरे की फसल के लिए बेहद घातक है यह रोग, जाने कैसे होगा इससे बचाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment